---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Hari Moong Benefits: हरी मूंग दाल से मिलते हैं कई गजब के फायदे, आज ही डाइट में करें शामिल

Hari Moong Benefits: भारतीय रसोई में कई तरह के नुस्खे और घरेलू उपाय मिल ही जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। वहीं, बात जब भारतीय खाने की होती है तो दालों को तो मुख्य रूप से याद किया जाता है। दाले कई तरह की होती है और सबके अपने अलग फायदे […]

---विज्ञापन---

Hari Moong Benefits: भारतीय रसोई में कई तरह के नुस्खे और घरेलू उपाय मिल ही जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। वहीं, बात जब भारतीय खाने की होती है तो दालों को तो मुख्य रूप से याद किया जाता है। दाले कई तरह की होती है और सबके अपने अलग फायदे होते हैं।

लेकिन आज हम बात कर रहे हैं हरी मूंग दाल की, जो खाने में तो बेहद लजीज होती है ही। साथ ही इसके सेवन से शरीर को कई लाभ भी मिलते हैं। हरी मूंग दाल को स्वादिष्ट स्नैक्स, पौष्टिक सलाद के अलावा और भी अन्य तरीकों से खाया जा सकता है। इसलिए आज हम आपको हरी मूंग के फायदे बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं…

---विज्ञापन---

Hari Moong दाल के शानदार फायदे

1. हाई प्रोटीन के लिए बेहतरीन स्रोत

प्रोटीन के लिए हरी मूंग की दाल को एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है। प्रोटीन टिशू के विकास और मरम्मत के साथ-साथ शरीर में एंजाइम और हार्मोन के उत्पादन के लिए भी जरुरी होते हैं। साथ ही इसके सेवन से कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।

2. दिल के लिए भी बहुत लाभकारी

हरी मूंग की दाल शरीर के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही ये हृदय रोग के खतरे को कम करती है और स्वस्थ रक्तचाप के स्तर को बनाए रखकर हृदय स्वास्थ्य में योगदान करने में मदद करती है।

---विज्ञापन---
3. हेल्दी वजन बनाए रखने में मददगार

हरी मूंग की दाल खाने से अनहेल्दी खाने की क्रेविंग नहीं होती और आप ज्यादा कैलोरी का सेवन नहीं करते। साथ ही इसमें फैट और कैलोरी कम पाई जाती है और ये फाइबर और प्रोटीन का बेहतर स्रोत होता है। साथ ही ये कॉम्बिनेशन भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके सेवन से अनहेल्दी वेट गेन में भी राहत मिलती है।

4. ब्लड शुगर को रेगुलेट करता है

ब्लड शुगर लेवल को स्टेबल रखने के लिए हरी मूंग एक बेहतरीन फूड माना जाता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है और ये मधुमेह वाले व्यक्तियों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। साथ ही इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता।

---विज्ञापन---
5. भरपूर मात्रा में होते हैं एंटीऑक्सीडेंट

हरी मूंग एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इसमें फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक कंपाउंड जैसे कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से शरीर को कई अन्य लाभ भी मिलते हैं।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 19, 2023 03:33 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola