बालों के झड़ने की समस्या इन दिनों एक आम समस्या बन गई है। पहले एक खास आयु वर्ग के लोगों के बाल गिरते थे क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ बालों की क्वालिटी भी लो हो जाती है। मगर अब हर किसी के बाल झड़ने लगे हैं। इसके पीछे लाइफस्टाइल डिसऑर्डर्स शामिल हैं, जैसे कि खाने में पोषण की कमी होना इत्यादि। बता दें कि खान-पान हमारे शरीर में पोषण पहुंचाने का काम करता है, यह हमारी ओवरऑल हेल्थ को सही रखने में काफी हद तक मदद करता है। क्या हेलमेट पहनने से भी हेयरफॉल हो सकता है? यह एक बड़ा सवाल है, जो काफी लोगों के मन में है क्योंकि हेलमेट सेफ्टी के लिहाज से पूरी दुनिया के लोगों द्वारा पहना जाता है। दरअसल, कुछ लोगों का मानना होता है कि हेलमेट पहनने के बाद उनके बाल सिर के कुछ हिस्से से कम हो गए हैं जबकि ऐसा कुछ होता नहीं है। चलिए हम आपको हेलमेट और हेयरफॉल के संबंध के बारे में बताते हैं और यह भी जानते हैं कि इस पर डॉक्टर क्या कहते हैं।
क्या हेलमेट से बाल झड़ते हैं?
जी नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। हेलमेट से हेयरफॉल होने की कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है। हेयरफॉल से हेलमेट का कोई सीधा संबंध नहीं है लेकिन दूसरे तरीकों से है। इसका मतलब डर्मेटॉलोजिस्ट बताती हैं कि हेलमेट पहनना सेफ है लेकिन इससे बालों के गिरने की संभावना अन्य कारणों से जुड़ी होती है।
ये भी पढ़ें-क्यों बढ़ रहे हैं ओरल कैंसर के मामले? ये 5 संकेत दिखते ही हो जाएं सावधान
ये हैं कुछ प्रमुख कारण
1. टाइट हेलमेट पहनना
बहुत टाइट हेलमेट पहनने से स्कैल्प पर लगातार दबाव पड़ता है। इससे “ट्रैक्शन एलोपेसिया” नाम की बीमारी हो सकती है। इसमें बाल सिर के कुछ हिस्सों से खिंचकर झड़ने लगते हैं।
2. पसीना और गंदगी
हेलमेट पहनने से सिर में पसीना अधिक निकलता है। वहीं, अगर हम हेलमेट की सफाई नहीं रखते हैं, तो उससे हेलमेट के अंदर वेंटिलेशन सही से नहीं हो पाता है। ऑक्सीजन की कमी से बालों में फंगल इंफेक्शन होते है, जो बालों के झड़ने का एक कारण है।
3. गंदा या नॉन-वॉशेबल पैडिंग
कुछ हेलमेट नॉनवॉशेबल होते हैं, जिससे उनके अंदर की लाइनिंग में धूल-मिट्टी जमकर चिपक जाती है। यह स्कैल्प में इरिटेशन पैदा कर सकती है, जिससे बाल झड़ते हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
सफदरजंग अस्पताल, हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन और त्वचा विशेषज्ञ एमबीबीएस डॉ. शालिनी मल्होत्रा बताती हैं कि हेलमेट से बाल नहीं झड़ते हैं लेकिन हेलमेट के अलग-अलग कारणों के चलते हेयरफॉल होना संभव है। वहीं, लंबे समय तक हेलमेट पहनने से पर्सनल हाइजीन पर असर पड़ता है। जो लोग हाइजीन मेंटेन नहीं करते, उनके बाल झड़ते हैं। हां, हेलमेट पहनने से कई बार बालों में डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।
किन बातों का ख्याल रखें?
- हेलमेट ढीला या आरामदायक होना चाहिए।
- हेलमेट की लाइनिंग को नियमित रूप से साफ करें।
- यदि ज्यादा पसीना आता है, तो सिर पर कॉटन का स्कार्फ पहन सकते हैं, जो पसीना सोख ले।
- हेलमेट उतारने के बाद बालों को सूखने दें और स्कैल्प को हवा के संपर्क में रहने दें।
बाल झड़ने के कुछ अन्य कारण
हेलमेट पहनना बाल झड़ने का मुख्य कारण नहीं है। इसके लिए कुछ अन्य फैक्टर्स जिम्मेदार हो सकते हैं। जैसे:-
- जेनेटिक प्रॉब्लम्स।
- डाइट में पोषण की कमी।
- हार्मोनल इंबैलेंस।
- स्ट्रेस भी हेयरफॉल की बड़ी वजह।
- स्कैल्प इंफेक्शन होना।
जरूरी सलाह
अगर आपको लगता है कि हेलमेट से आपके बाल झड़ रहे हैं, तो आप एक बार किसी डर्मेटॉलोजिस्ट से जरूर संपर्क करें। वे आपको बाल झड़ने के प्रमुख कारणों व आपकी जांच कर सही उपचार बताएंगे।
ये भी पढ़ें-डबल निमोनिया क्या है? जिससे हुआ पोप फ्रांसिस का निधन, जानें संकेत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
10 hrs agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
14 hrs agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
16 hrs agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
19 hrs agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
19 hrs agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
1 day agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
1 day agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines