Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

अमरूद के पत्तों की चाय पीने पर शरीर को मिलते हैं ये कमाल के फायदे, आचार्य बालकृष्ण ने कहा आप भी पीना कर दीजिए शुरू

Guava Leaf Tea: अमरूद ही नहीं बल्कि अमरूद के पत्ते भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. ऐसे में यहां जानिए अमरूद के पत्तों की चाय पीना किस-किस तरह फायदेमंद है. आचार्य बालकृष्ण बता रहे हैं इस चाय को बनाने का क्या तरीका है.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Feb 19, 2026 16:15
Guava Leaf
आचार्य बालकृष्ण से जानिए अमरूद के पत्तों की चाय पीने के क्या फायदे होते हैं.

Guava Leaf Benefits: सेहत को अमरूद खाने पर कई फायदे मिलते हैं. अमरूद फाइबर से भरपूर फल है जो अनेक बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है. लेकिन, अमरूद ही नहीं बल्कि इसके पत्ते भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. अमरूद के पत्ते (Amrood Ke Patte) पॉलीफेनोल्स, फ्लेवोनॉइड्स और टैनिन्स से भरपूर होते हैं. इन पत्तों से पाचन से लेकर ओरल हेल्थ तक अच्छी रहती है. इसी बारे में बता रहे हैं आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण. अमरूद के पत्तों की चाय कैसे बनाते हैं और इस चाय को पीने के क्या फायदे होते हैं, आइए आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) से ही जानें.

दांत दर्द में फायदेमंद हैं अमरूद के पत्ते

आचार्य बालकृष्ण की सलाह है कि अमरूद के पत्तों की चाय पीने पर दांतों का दर्द दूर हो सकता है. इसके लिए अमरूद की पत्तियों और 1-2 लौंग का काढ़ा बनाकर पिएं. इससे दांतों के दर्द में आराम मिलेगा. आचार्य बालकृष्ण की सलाह है कि अगर आपको अमरूद का काढ़ा ना बनाना हो तो आप अमरूद के पत्तों को चबा भी सकते हैं.

---विज्ञापन---

कैसे बनाएं अमरूद के पत्तों की चाय

अमरूद के ताजा पत्ते भी लिए जा सकते हैं या सूखे हुए पत्तों की चाय बनाई जा सकती है. इसके लिए ताजा पत्तियों को छाया में सुखा लें. इसके बाद इन पत्तों को मोटा-मोटा कूट लें और इसमें 1-2 तुलसी या मरुआ की पत्तियां, मुलेठी, कालीमिर्च, लौंग और अदरक को स्वादानुसार मिलाकर चाय बनाएं. इस चाय के इस्तेमाल से स्वाद तो अच्छा मिलेगा ही, साथ ही बीमारियों में आराम भी मिलेगा.

---विज्ञापन---

बच्चों को दस्त होने पर

जिन बच्चों को अक्सर ही दस्त लग जाते हैं उन्हें 2 से 5 ग्राम अमरूद की जड़ को 400 ग्राम पानी में मिलाकर पकाएं. यह पानी 100 ग्राम बचने पर उसे छानकर पिलाएं.

इन दिक्कतों में भी फायदेमंद हैं अमरूद के पत्ते

  • अमरूद के पत्तों में मौजूद हेल्दी एंजाइम्स कार्बोहाइड्रेट्स को ब्रेक डाउन करके शुगर के एब्जॉर्प्शन को धीमा करते हैं. इससे इंसुलिन सेंसिटिव इम्प्रूव होती है.
  • शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाने में भी अमरूद के पत्तों के फायदे दिखते हैं. इनमें विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है.
  • पाचन संबंधी दिक्कतों को दूर करने में अमरूद के पत्तों के फायदे दिखते हैं. ये पत्ते गट बैक्टीरिया की ग्रोथ को बेहतर करते हैं और आंतों का काम बेहतर तरह से होता है.
  • दिल की सेहत दुरुस्त रखने में भी अमरूद के पत्तों के फायदे नजर आते हैं. ये पत्ते गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करते हैं और अच्छे कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाते हैं.
  • वजन कम करने में इन पत्तों का फायदा नजर आता है. अमरूद के पत्तों का पानी पीने पर ये शरीर को फैट बर्निंग गुण देते हैं.
  • स्किन और बालों को भी अमरूद के पत्तों से फायदा मिलता है. अमरूद के पत्ते एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं और एक्ने, चोट और सूजन को कम करने में असरदार हैं.
  • पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने के लिए अमरूद के पत्तों का पानी या अमरूद के पत्तों की चाय पी जा सकती है. यह चाय मसल क्रैंप्स को कम करती है और इससे ब्लोटिंग कम होने में भी फायदा मिलता है.
  • अमरूद के पत्तों की चाय आंखों की दिक्कतों को दूर करने में असरदार है. इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है और ओवरऑल आई हेल्थ बेहतर होने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें – डायबिटीज से पाना चाहते हैं राहत? बाबा रामदेव का ये रामबाण उपाय करेगा आपकी मदद

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 19, 2026 04:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.