Garlic Peels Benefits: खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए अक्सर लहसुन का यूज किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं लहसुन के छिलके भी हेल्थ और टेस्ट के लिए बेहद गुणकारी होते हैं? जी हां, ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि लहसुन छीलने के बाद उसके छिलके डस्टबिन में डाल देते हैं।
अगर आप उन लोगों में शामिल हैं, तो ऐसा बिल्कुल न करें। क्योंकि इसके फायदे जानकर आप छिलके फेकेंगे नहीं बल्कि उनका सेहत के लिहाज से अच्छे से इस्तेमाल करेंगे। तो अगली बार से लहसुन के छिलकों को गलती से भी फेंकना नहीं है। लहसुन के छिलकों के अलग-अलग हेल्थ और घरेलू फायदे हो सकते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट गुण
लहसुन के छिलकों में फ्लेवोनोइड्स और अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में हेल्प करते हैं। यह सेल्स की रक्षा कर सकता है और उम्र बढ़ने के प्रोसेस को स्लो कर सकता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
लहसुन के छिलकों का पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाने से स्किन से जुड़ी समस्याओं, जैसे मुंहासे और दाग-धब्बों में लाभ हो सकता है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
बालों की देखभाल
लहसुन के छिलकों का यूज बालों की समस्याओं, जैसे बालों का झड़ना और रूसी को कम करने के लिए किया जा सकता है। छिलकों को उबालकर उस पानी से बाल धोने से बाल मजबूत और चमकदार बन सकते हैं।
पौधों के लिए खाद
लहसुन के छिलकों को खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व मिट्टी की गुणवत्ता को सुधार सकते हैं और पौधों की ग्रोथ में मदद करते हैं।
रसोई में सफाई
लहसुन के छिलकों का उपयोग रसोई की सतहों और बर्तनों की सफाई के लिए किया जा सकता है। इसमें मौजूद नेचुरल एंजाइम और एंटीबैक्टीरियल गुण सफाई में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- हर हफ्ते कितना किलो वजन घटाना सुरक्षित? ICMR ने बताए कई सुझाव
संबंधित खबरें
दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
47 mins agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 hr agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
15 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
17 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
20 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
20 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
1 day agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines