हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चेहरे का तापमान बता सकता है आपकी उम्र बढ़ने की रफ्तार, रिसर्च में खुलासा

How Face Temperature Reveals Age: आपके चेहरे का एक क्विक स्कैन एक दिन यह बता सकता है कि आप कितने बूढ़े हो रहे हैं? क्या आपको कुछ बीमारियों होने का खतरा है। एक रिसर्च के अनुसार, चेहरे का तापमान उम्र बढ़ने की रफ्तार को बता सकता है, आइए जान लेते हैं..

विज्ञापन
चेहरे का तापमान कैसे बताता है उम्र Image Credit: Freepik

How Face Temperature Reveals Age: चेहरे की गर्माहट उम्र बढ़ने की गति और बीमारियों के विकसित होने के जोखिम के बारे में बता सकती है। सेल मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, गाल, नाक और आंखों का क्षेत्र सेहतमंद जीवन पर निगरानी रखने के उपकरण हो सकते हैं। चीनी वैज्ञानिकों ने 21 से 88 साल के 2811 लोगों के चेहरे के तापमान पर प्रशिक्षित एआई प्रोग्राम विकसित किया। प्रोग्राम ने चेहरों के कई थर्मल पैटर्न की पहचान की, जो व्यक्ति की जैविक उम्र के बारे में बता सकते हैं।

इन पैटर्न से पता चला है कि बढ़ती उम्र के साथ नाक का तापमान तेजी से घटने लगता है। जबकि, आंखों के आसपास के क्षेत्र का तापमान उम्र के साथ बढ़ता जाता है। जिन लोगों की नाक गर्म और आंखों का क्षेत्र ठंडा होता है, उनकी जैविक उम्र धीरे-धीरे बढ़ती हैं।

हाई बीपी से गालों का तापमान बढ़ता है 

चेहरे का तापमान सेहत से जुड़े डिसऑर्डर के बारे में भी बताता है। रिसर्च में पाया गया कि मेटाबॉलिज्म से जुड़े डिसऑर्डर वाले लोगों में यह आंखों के क्षेत्र में हाई ब्लड प्रेशर दिखाई देने की अधिक संभावना थी। हाई ब्लड प्रेशर से आंखों के क्षेत्र और गालों के तापमान में बढ़ोतरी और खासकर पुरुषों में आमतौर पर ठंडी नाक देखी गई। डायबिटीज से पीड़ित लोगों के चेहरे के तापमान की प्रोफाइल उनकी उम्र से 6 साल अधिक उम्र के व्यक्ति के समान थी।

विज्ञापन

बीमारियों की जल्द पहचान 

रिसर्च का कहना है कि चेहरों में जानकारी का खजाना है, जिसे ट्रीटमेंट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। चेहरे के तापमान की प्रोफाइलिंग शुरुआत में ही रोगों की पहचान और निदान करने में मददगार साबित हो सकती है। शरीर की तरह चेहरे का तापमान भी शरीर की कार्यप्रणाली से जुड़ा है।

व्यायाम से 5 साल कम उम्र व्यक्ति जितना तापमान

एक अन्य स्टडी में 23 लोगों को रोजाना दो सप्ताह तक रस्सी कूदने के लिए कहा गया। अवधि खत्म होने पर रस्सी कूदने वाले लोगों के चेहरे का एवरेज टेंपरेचर उनसे 5 साल कम उम्र के व्यक्ति के समान दिखाई दिया। वहीं, जिन लोगों ने रस्सी नहीं कूदी उनमें कोई महत्वपूर्ण अंतर नजर नहीं आया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  सावधान! हार्ट अटैक की वजह बन सकता है सरसों का तेल, जानें कैसे करें बचाव

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola