News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Matke ka paani : गर्मियों में मटके का पानी हमेशा से लोगों की पहली चॉइस रहा है। मार्केट में इन दिनों जगह-जगह मटके मिल रहे हैं। मटके का पानी शरीर को फायदा पहुंचाए, इसके लिए जरूरी है कि मटका न केवल साफ मिट्टी से अच्छे से पकाया गया हो बल्कि उससे पानी लेने में भी सफाई का ध्यान रखें। जरा-सी लापरवाही से मटके का पानी शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
ऐसा मटका खरीदें जिसके अंदर किसी भी प्रकार का पेंट या कलर न हो। अंदर पेंट या कलर होने ये यह पीने वाले पानी के संपर्क में बना रहता है जिससे हानिकारक केमिकल पानी के साथ शरीर में चले जाते हैं। वहीं अगर कलर या पेंट बाहर भी नहीं है तो और ज्यादा बेहतर है। अगर बाहर पेंट या कलर है तो उसे उंगली से रगड़कर देखें। अगर वह चिकना लगे और उंगली पर उसका निशान न आए तो ऐसे मटके को खरीदने से बचें।
मार्केट में सफेद रंग वाले भी मटके मिल रहे हैं। दवा किया जाता है कि ये लाल रंग वाले मटके से ज्यादा बेहतर होते हैं और इनमें पानी ज्यादा ठंडा होता है। अगर सफेद रंग का मटका खरीद रहे हैं, तो उसकी बाहरी सतह को उंगली से रंगड़कर देखें। अगर उंगली पर सफेद पाउडर लग जाए तो उसमें POP मिला होता है। यह POP एक केमिकल है जो सेहत के लिए हानिकारक है।
अगर कोई मटका चमकीला दिखाई दे तो उसे न खरीदें। दरअसल, काफी मटकों पर चमक या सिरेमिक की कोटिंग होती है। इस चमक के लिए रंग या वार्निश का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। वहीं सिरेमिक की कोटिंग से भी सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

मटके का पानी काफी गुणकारी माना जाता है
मटके की लगातार सफाई भी जरूरी है। सफाई न होने पर मटके में फंगस लग जाती है जिससे पानी की क्वॉलिटी खराब हो जाती है और वह पीने योग्य नहीं रह जाता। मटके को हफ्ते में दो दिन अंदर और बाहर, दोनों तरफ से साफ करें। अंदर के हिस्से को किसी कपड़े से रगड़कर साफ करें ताकि फंगस न लग सके। साफ करने के बाद मटके को धूप में सूखने के लिए छोड़ दें। जब मटका सूख जाए तो फिर से पीने के लिए पानी भर लें।
यह भी पढ़ें : सुबह उठकर कितना पानी पीना चाहिए? गर्म या गुनगुना कौन सा पानी सेहत के लिए सही
बेहतर होगा कि ऐसा मटका खरीदें जिसमें टोंटी न हो। इसके कई फायदे हैं। कई बार टोंटी खराब आ जाती है जिससे पानी की बूंदें टपकती रहती हैं या ये बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं। वहीं दूसरी ओर लोगों का मानना है कि टोंटी होने से मटके के पानी को बिना छूए ही निकाला जा सकता है। वैसे टोंटी से कोई नुकसान नहीं है।
Disclaimer: News24 की ओर से किसी जानकारी को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है। पाठक अमल करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।