हिंदी न्यूज़/हेल्थ/अचानक खड़े होने पर चक्कर आने का क्या मतलब है? डॉक्टर ने बताया क्या है वजह
हेल्थ
अचानक खड़े होने पर चक्कर आने का क्या मतलब है? डॉक्टर ने बताया क्या है वजह
Khade Hote Hi Chakkat Aana: अगर आपको भी अचानक खड़े होने पर चक्कर आते हैं, सिर घूम जाता है, आंखों के सामने अंधेरा छाने लगता है या कानों में आवाज गूंजने लगती है तो यहां जानिए ऐसा होने के पीछे क्या कारण हैं. डॉक्टर ने बताया किन दिक्कतों में खड़े होने पर आते हैं चक्कर.
Dizziness Standing Up: बहुत से ऐसे लोग हैं जो खड़े होने पर चक्कर आना महसूस करते हैं. एकदम से सिर घूमने लगता है या फिर आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है. यह दिक्कत क्यों होती है और इससे किस तरह से छुटकारा पाया जा सकता है यह बता रहे हैं डॉ. रोहित गुप्ता. न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रोहित गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके बताया है कि खड़े होते ही चक्कर (Khade Hote Hi Chakkar Aana) क्यों आते हैं, किस कमी से ऐसा होता है, इस दिक्कत को दूर करने के लिए क्या करें और डॉक्टर से कब मिलना जरूरी होता है. आप भी सुन लीजिए डॉक्टर की यह सलाह.
न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रोहित गुप्ता बताते हैं कि अगर हम बहुत देर तक बैठे या लेटे हुए होते हैं और फिर खड़े होते हैं तो हमारे शरीर को ब्लड प्रेशर एडजस्ट करने में समय लगता है. इस वजह से उठने के बाद अचानक से आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है, चक्कर आते हैं और कई बार कानों में आवाज गूंजने लगती है.
मेडिकल टर्म में इस कंडीशन को ओर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन कहा जाता है. जिन लोगों को अनीमिया होता है, हीमोग्लोबिन कम होता है, जिनका बीपी लो रहता है या जिनके शरीर में पानी की कमी होती है उन लोगों में इस तरह अचानक से चक्कर आने की संभावना ज्यादा होती है.
अगर आपको इस तरह अचानक खड़े होने पर चक्कर आते हैं तो खुद को हाइड्रेटेड रखें
नमक का सही मात्रा में सेवन करें
शरीर में आयरन की कमी (Iron Deficiency) ना हो इसके लिए डाइट में आयरन से भरपूर चीजें शामिल करें
सबसे जरूरी इस बात को ध्यान में रखें कि आपको अचानक से कूदते हुए खड़े नहीं होना है, धीरे-धीरे खड़े हों.
डॉक्टर से कब मिलना चाहिए
डॉ. रोहित गुप्ता सलाह देते हैं कि ज्यादातर मामलों में अचानक चक्कर आने की समस्या गंभीर नहीं होती है, लेकिन अगर आपको यह रोज-रोज होता है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं. डॉक्टर जांच करके समस्या की जड़ तक जाते हैं और पता लगाते हैं कि इस तरह रोज-रोज चक्कर क्यों आ रहे हैं. हालांकि, ज्यादातर मामलों में दिक्कत आम होती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.