हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Dharmendra की अचानक हुई तबीयत खराब, जानिए उम्र बढ़ने पर कौन सी 5 बीमारियां सबसे ज्यादा होती हैं

एक्टर धर्मेंद्र बीमार हैं और पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं. एक्टर प्रेम चोपड़ा की तबीयत भी बिगड़ गई है और गोविंदा की सेहत भी कुछ ठीक नहीं है. ऐसे में यहां जानिए बढ़ती उम्र में किन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की संभावना भी बढ़ जाती है.

विज्ञापन
बढ़ती उम्र में कौन सी बीमारियां ज्यादा होती हैं? Image Credit - Instagram

Dhamendra Disease: एक्टर धर्मेंद्र हालिया दिनों में अपनी बिगड़ती तबीयत के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं. धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत की वजह सांस संबंधी दिक्कतों को बताया जा रहा है हार्ट रेट बढ़ने से लेकर ब्लड प्रेशर की दिक्कत भी धर्मेंद्र (Dharmendra) की अचानक बिगड़ी तबीयत की वजह बताई जा रही है. धर्मेंद्र के अलावा वरिष्ठ अभिनेता प्रेम चोपड़ा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, वहीं गोविंदा की तबीयत भी खराब बताई जा रही है. वरिष्ठ कलाकारों की इस तरह सेहत बिगड़ने की बड़ी वजह उम्र बढ़ना भी है. यहां जानिए ऐसी कौन सी 5 बीमारियां हैं जो उम्र बढ़ने पर सबसे ज्यादा होती हैं और व्यक्ति को अपनी चपेट में लेती हैं.

उम्र बढ़ने पर सबसे ज्यादा कौन सी बीमारियां होती हैं

सांस संबंधी दिक्कतें

व्यक्ति की उम्र बढ़ने लगती है तो फेफड़े कमजोर होना शुरू हो जाते हैं. फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां सांस संबंधी दिक्कतों की वजह बनती हैं. प्रदूषण भी वृद्ध व्यक्ति को ज्यादा प्रभावित करता है, वहीं बढ़ती उम्र में सांस फूलना, खांसी, बात करते हुए मुंह से आवाज निकलना और थोड़ा भी थक जाने पर ठीक तरह से सांस ना आने की दिक्कत होने लगती है.

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर

वृद्धावस्था तक आते-आते व्यक्ति को हाइपरटेंशन की दिक्कत होने लगती है. यह एक कॉमन कंडीशन है जिसमें ब्लड प्रेशर तेज हो जाता है यानी दिल तेजी से खून पंप करने लगता है. इससे रक्त धमनियां प्रभावित होने लगती हैं और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है.

विज्ञापन

हाई कॉलेस्ट्रोल

बढ़ती उम्र में कॉलेस्ट्रोल बढ़ने लगता है. कॉलेस्ट्रोल एक चिपचिपा पदार्थ है जिसकी जरूरत से ज्यादा मात्रा धमनियों में जमकर रक्त प्रवाह अवरुद्ध करने लगती है. इससे खून ठीक तरह से दिल तक नहीं पहुंच पाता है. हाई कॉलेस्ट्रोल हार्ट अटैक (Heart Attack) की वजह बन सकता है. इससे स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ता है.

विज्ञापन

आर्थराइटिस

आर्थराइटिस जोड़ों की इंफ्लेमेशन होती है. इससे जोड़ों में दर्द होने लगता है, चलने-फिरने में दिक्कत आती है और हड्डियां कमजोर होने से उनके टूटने की संभावना बढ़ जाती है. बढ़ती उम्र के लोगों में आर्थराइटिस और हड्डियों के कमजोर होने की दिक्कत ज्यादा देखी जाती है.

विज्ञापन

डायबिटीज

वृद्धावस्था डायबिटीज के रिस्क फैक्टर्स में आती है. यह उम्र का वो पड़ाव है जिसमें शरीर इंसुलिन रेजिस्टेंट होने लगता है या ज्यादा इंसुलिन नहीं बना पाता है. इससे ब्लड शुगर लेवल बिगड़ जाता है. डायबिटीज (Diabetes) के कारण किडनी संबंधी बीमारियां बढ़ती हैं, दिल की दिक्कतें बढ़ती हैं और आंखों से कम दिखने लगता है सो अलग.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola