कैसे अलग हैं Alzheimer और Dementia की बीमारी, समझें इनके लक्षण और रोकथाम
Edited By Deepti Sharma

Dementia and Alzheimers
Edited By Deepti Sharma

Dementia and Alzheimers
Dementia and Alzheimers: डिमेंशिया और अल्जाइमर ये दोनों ही बीमारियां याददाश्त से जुड़ी हैं। अक्सर इन दोनों के बीच का अंतर अलग होता है और समझने में दिक्कत होती है। डिमेंशिया एक सिंड्रोम है तो अल्जाइमर एक बीमारी है। सिंड्रोम ऐसी बीमारी होती है जिसमें अपने आप उपचार नहीं हो सकता है। डिमेंशिया और अल्ज़ाइमर्स से लाखों लोग प्रभावित होते हैं।
डिमेंशिया एक सिंड्रोम है न कि कोई बीमारी है। इसके कई लक्षणों का एक ग्रुप होता है, जिसका उपचार पॉसिबल नहीं है। डिमेंशिया हमारी मेंटल हेल्थ पर असर करता है और इसके कई कारण भी हो सकते हैं। कुछ लोगों में एक से ज्यादा तरह के डिमेंशिया हो सकता है, जिसे मिक्सड डिमेंशिया भी कहते हैं।
अल्जाइमर बीमारी ब्रेन से जुड़ी है, जिसमें हम अपनी मेमोरी खोने लगते हैं और ब्रेन काम करना कम कर देता है। अल्जाइमर का इलाज अभी तक पॉसिबल नहीं है। इसके लक्षण ज्यादातर 65 के बाद देखने को मिलते हैं। अल्जाइमर बीमारी में पीड़ित के ब्रेन की सेल्स मर जाती हैं और दिमाग का सेल्स के बीच का संपर्क टूट जाता है। इसमें दिमाग में प्रोटीन जमा होने लगता है, जिसे प्लाक और टेंगल्स (plaques and tangles) बोलते हैं। ये कम्यूनिकेशन को रोक देते हैं। अल्जाइमर में दिमाग में सिकुड़न आने लगती है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: