Curry Leaves Juice Benefits: लाख जतन के बाद भी नहीं कम हुआ वजन, तो इस जूस को ट्राई करें, होगा जबरदस्त फायदा

Curry Leaves Juice Benefits

Curry Leaves Juice Benefits

विज्ञापन

Curry Leaves Juice Benefits: करी पत्ता जिसके बिना किचन का स्वाद अधूरा-सा लगता है। इस छोटे से दिखने वाले पत्ते में बहुत गुण होते हैं और ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी2, विटामिन बी 1, विटामिन के साथ एंटीडायबिटिक, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल जैसे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं।

करी पत्ता ही नहीं इसका जूस भी बेहद फायदेमंद होता है। करी पत्ते का जूस पीने से कई तरह की बीमारियों से निजात मिलती है। इसलिए आज हम आपको इसके सेवन के फायदे बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं…

विज्ञापन

Curry Leaves Juice पीने से मिलते हैं कई गजब के फायदे

1. इंफेक्शन से बचाता है

अक्सर मौसम में बदलाव के चलते इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इंफेक्शन से बचने के लिए करी पत्ता एक बेहतर ऑप्शन है। इसमें एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो रोगाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये शरीर को कई और भी गजब के फायदे देता है।

2. डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करता है

करी पत्ते के जूस से डायबिटीज को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें हाइपोग्लाइसेमिक गुण शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसलिए ये डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

3. इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है

करी पत्ते के सेवन से इम्यूनिटी को भी बूस्ट किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण व्यक्ति की इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही इसका नियमित सेवन शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है।

विज्ञापन
4. वजन भी कम करता है करी पत्ते का जूस

करी पत्ते के जूस में कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो वजन कम करने में मदद करते हैं। इसमें डाइक्लोरोमेथेन, एथिल एसीटेट और महानिम्बाइन जैसे जरूरी तत्व होते हैं, जो मोटापे को कम करते हैं।

5. एनीमिया से भी बचाता है

करी पत्ते का जूस शरीर में खून की कमी को पूरा करता है और इसके हर रोज सेवन से एनीमिया से भी बचाव होता है। साथ ही ये कई तरह की गंभीर बीमारियों से भी बचाता है।

विज्ञापन
इस तरह से बनाएं करी पत्ते का जूस
  • करी पत्ते का जूस बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी करी पत्ता लेना है।
  • इसके बाद इसे अच्छे से साफ पानी से धो लें।
  • अब धुले हुए करी पत्ते को 2 गिलास पानी में तेज आंच पर उबाल लें।
  • फिर जब पानी आधा रह जाए तो करी पत्ते के पानी को छलनी की मदद से छान लें।
  • इसके बाद इसमें 1 चम्मच शहद और स्वाद अनुसार नींबू का रस मिलाएं।
  • अगर आप चाहें तो इसमें काली मिर्च या नमक भी मिला सकते हैं।
  • इसके बाद आप करी पत्ते का जूस तैयार है।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ