गलत शेप की 'BRA' पहनना कैसे महिलाओं को पहुंचाता है नुकसान? यहां जानें
Edited By Deepti Sharma

Bra Strap Syndrome
Edited By Deepti Sharma

Bra Strap Syndrome
Bra Strap Syndrome: शरीर में कहीं न कहीं हम दर्द का अनुभव करते रहते हैं। कई बार खुद ही ठीक हो जाता है और कई बार डॉक्टर से ट्रिटमेंट करवाने पर राहत मिलती है। लेकिन कई बार दर्द ऐसा होता है कि जाता ही नहीं, जिसे हम क्रोनिक पेन कहते हैं। सरल भाषा में कहें, तो वह दर्द है जो दो या तीन महीने से ज्यादा समय तक रहता है। बात कर रहे हैं हम महिलाओं के द्वारा गलत शेप और साइज की ब्रा पहनने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
‘ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम’ को कॉस्टोक्लेविकुलर सिंड्रोम (Costoclavicular Syndrome) भी कहा जाता है। महिलाएं फिटिंग के चक्कर में इतनी टाइट ब्रा पहन लेती हैं उससे उनकी सेहत पर असर डालता है। हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाएं कभी-कभी पतली स्ट्रिप की ब्रा पहन लेती हैं, और इस वजह से ब्रेस्ट का सारा भार ब्रा पर आ जाता है। ब्रा की स्ट्रिप खिचने लगती हैं और दबाव डालती है, जिसके कारण कंधे में तेज दर्द होने लगता है। ऐसे में थोरैसिक आउटलेट (Thoracic Outlet)(कॉलरबोन और पहली पसली के बीच की जगह को कहते हैं), नर्व, ब्लड वैसेल्स या जलन महसूस होती है।
हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं इस सिंड्रोम का जोखिम ज्यादा होता है। हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं में कॉस्टोक्लेविकुलर पैसेज(costoclavicular passage) का कम्प्रेशन तब होता है, जब वे बहुत सी स्ट्रैप वाली ब्रा पहनती हैं। वो पतले स्ट्रैप की ब्रा पहनती हैं जो कंधों पर शार्प कट देती है। ये आपके स्तन और कंधों पर बहुत टाइट होती है और ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम का यही कारण बनता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: