Ants On Urine: हमारा शरीर कई तरह की प्रतिक्रियाएं करता है, जिससे हम पता लगा सकते हैं कि हमें किस बीमारी से प्रभावित हैं या क्या समस्या हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा रही है. इन्हीं में से एक है पेशाब पर चींटियों का लगना. अक्सर लोगों कि शिकायत रहती है की जब वे रात में पेशाब करने जाते हैं और सुबह जब वापस टॉयलेट जाते हैं, तो उन्हें सीट पर बहुत सारी चींटियां देखने को मिलती हैं. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है, तो आप एक बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं. आइए जानते हैं इस खतरनाक बीमारी का नाम.
यह भी पढ़ें: यूटीआई संक्रमण बार-बार क्यों होता है? फिजिकल ही नहीं बल्कि इस इमोशनल कारण से भी दोबारा हो सकता है UTI
पेशाब में चींटियों का लगना किस बीमारी का संकेत?
इस बीमारी का नाम डायबिटीज (Diabetes) है. डायबिटीज एक गंभीर समस्या है, जो आज के वक्त में काफी आम हो चुकी है. देश और दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जब शरीर में इंसुलिन की कमी हो जाती है, तो डायबिटीज हो जाती है. बता दें कि, पेन्क्रियाज से एक तरल पदार्थ निकलता है जिसे इन्सुलिन (Insulin) कहते हैं. ये खून में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करता है.
सबसे पहले करें ये काम
अगर आपको ऐसा कुछ दिखे तो सबसे पहले बिना किसी देरी किए डॉक्टर से मिलें और उन्हें इस समस्या के बारे में बताएं. डॉक्टर आपको डायबिटीज से जुड़े टेस्ट के बारे में बताएंगे, जिसे करवाकर आप वक्त रहते इस बीमारी का पता लगा सकते हैं और दवाइयों-हेल्दी डाइट की मदद से बचाव कर सकते हैं.
ऐसे करें बचाव
- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें.
- मीठी चीजों और ज्यादा चीनी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाइयों को नियमित रूप से लें.
- अगर कोई व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित है, तो उसे चोट लगने से बचना चाहिए, क्योंकि इस बीमारी में घाव बहुत धीरे भरते हैं.
- डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है.
- सुबह के समय जितना हो सके उतना वॉक करना चाहिए, क्योंकि इससे वजन कंट्रोल में रहता है और साथ ही, ब्लड शुगर लेवल को भी संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें: शुगर के मरीज गलती से भी न खाएं ये दालें! वरना अंजाम हो सकता है बुरा, जानिए नाम और वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
व्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 hr agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
5 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
19 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
22 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
23 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines