शुगर के मरीज गलती से भी न खाएं ये दालें! वरना अंजाम हो सकता है बुरा, जानिए नाम और वजह

Diabetes Diet: शुगर के मरीजों को अक्सर दालों का सेवन करने को कहा जाता है. क्योंकि दालों में कई तरह के खास पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी माने जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ दालें ऐसी भी हैं, जिनका सेवन आपको मुश्किलों में डाल सकता है? आइए जानते हैं.

Diabetes

कौन-सी दालें शुगर के मरीजों के लिए सही नहीं हैं?

Sugar Walo ko konsi dal nahi khani chahiye: शुगर यानी डायबिटीज (Diabetes) आज की सबसे आम बीमारियों में से एक बन चुकी है. बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान आदि इसके बड़े कारण हैं. एक्सपर्ट्स शुगर के मरीजों को अक्सर हेल्दी डाइट (Healthy Diet) अपनाने की सलाह देते हैं, जिसमें दालों को एक अहम हिस्सा माना जाता है. दालें प्रोटीन (Protein), फाइबर (Fiber) और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं.

विज्ञापन

लेकिन क्या हर दाल शुगर के मरीजों के लिए सही होती है? इसका जवाब है- नहीं. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, कुछ दालें ऐसी भी हैं, जिनका गलत मात्रा में या गलत तरीके से सेवन ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है और पाचन से जुड़ी परेशानियां भी पैदा कर सकता है. आइए इस स्टोरी में आसान शब्दों में समझते हैं.

विज्ञापन

डायबिटीज में सही दाल का सेवन जरूरी

डायबिटीज में खानपान का सीधा असर ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है. अगर डाइट में थोड़ी सी भी लापरवाही हो जाए, तो शुगर तेजी से बढ़ सकता है. इसलिए एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि शुगर के मरीज वही चीजें खानी चाहिए, जो धीरे-धीरे पचें और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा दें. दालें आमतौर पर लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Low Glycemic Index) वाली होती हैं, (ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) एक माप है, जो यह बताता है कि कोई भी खाना खाने के बाद ब्लड शुगर को कितनी तेजी से बढ़ाता है) लेकिन कुछ दालें पचने में भारी होती हैं. ऐसी दालें गैस, पेट फूलना और थकान जैसी समस्याएं बढ़ा सकती हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए ठीक नहीं मानी जातीं. यही वजह है कि दाल का प्रकार और उसकी मात्रा दोनों पर ध्यान देना जरूरी होता है.

विज्ञापन

इन दालों से बनाएं दूरी

कुछ दालें शुगर के मरीजों को सीमित मात्रा में ही खानी चाहिए, जैसे उड़द की दाल (Urad Dal). यह दाल पचने में भारी होती है और ज्यादा खाने पर गैस व सूजन की समस्या पैदा कर सकती है. इसके अलावा उड़द की दाल से बनने वाले भोजन जैसे दाल मखनी में मक्खन और क्रीम का ज्यादा इस्तेमाल होता है, जो कैलोरी और फैट बढ़ा देता है. इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस (Insulin Resistance) बढ़ने का खतरा रहता है.

विज्ञापन

इसी तरह साबुत मसूर दाल (Sabut Masoor Dal) भी कुछ लोगों के लिए भारी हो सकती है, खासकर अगर इसे ठीक से भिगोकर न पकाया जाए तो, इसमें मौजूद तत्व पाचन को धीमा कर सकते हैं. पाचन धीमा होने से शुगर कंट्रोल (Sugar Control) में दिक्कत आ सकती है.

कौन सी दाल खानी चाहिए?

विज्ञापन

अब सवाल उठता है कि अगर हम ये दालें नहीं खा सकते हैं, तो कौन सी दाल खानी चाहिए? एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कुछ दालें ऐसी हैं, जो शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है. इनमें मूंग, अरहर और चने की दाल शामिल हैं. इन दालों में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक, विटामिन्स जैसे कई खास पोषक तत्व पाए जाते हैं. लेकिन एक चीज का ख्याल रखना भी जरूरी है, जिसके बारे में हमने नीचें बताया है.

शुगर के मरीज दाल कैसे खाएं?

विज्ञापन

सही तरीका अपनाकर दालों का सेवन फायदेमंद हो सकता है.

  • दाल को हमेशा सीमित मात्रा में खाएं और उसे अच्छी तरह भिगोकर पकाएं.
  • कम तेल और कम मसालों में बनी दाल ज्यादा सुरक्षित होती है. एक कटोरी दाल के साथ हरी सब्जियां और सलाद शामिल करें, ताकि डाइट संतुलित रहे.
  • अगर किसी दाल को खाने के बाद पेट भारी लगे या थकान महसूस हो, तो उसे अपनी डाइट से कुछ समय के लिए हटा दें.
  • सही जानकारी और समझदारी से उठाया गया कदम आपके शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है, जिससे आप कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बालों में जुएं आती कहां से हैं? यहां जानिए छुटकारा पाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ