---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Air Pollution: प्रदूषण न कर दें फेफड़ों को डैमेज, अपनाएं ये आयुर्वेदिक टिप्स

Air Pollution: वायु प्रदूषण का हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। यह लंग्स, हार्ट और ब्रेन को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, कुछ आयुर्वेदिक उपायों से आप खुद को और अपने परिवार को प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से बचा सकते हैं।

---विज्ञापन---

Air Pollution: प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण हमारी सेहत, खासकर फेफड़ों पर हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है। पॉल्यूशन न सिर्फ लंग्स को बल्कि रेसपिरेटरी ऑर्गन को भी डैमेज कर सकता है। वैसे तो मास्क और एयर प्यूरीफायर की मदद से घर के अंदर के प्रदूषण को कम किया जा सकता है, लेकिन आयुर्वेद के कुछ कारगर उपायों की मदद से भी आप अपने शरीर को प्रदूषण के हानिकारक कणों से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं। हम आपको अपनी रिपोर्ट के माध्यम से कुछ जरूरी आयुर्वेदिक टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप पॉल्यूशन में भी खुद को सेफ रख सकेंगे।

पॉल्यूशन से सुरक्षा पाने के लिए आयुर्वेदिक उपायों की जानकारी के बारे में हम आपको आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर आर. वात्स्यायन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बता रहे हैं।

---विज्ञापन---

प्रदूषण से सुरक्षित रहने के लिए इन बातों का रखें ख्याल

1. बीमारियों का बुलावा- डॉक्टर बताते हैं कि प्रदूषण से सुरक्षा पाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि पॉल्यूशन के संपर्क से फेफड़ों का इन्फेक्शन और सांस संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी? 

---विज्ञापन---

2. इम्यूनिटी बढ़ाना क्यों जरूरी- वायु प्रदूषण के कण से नाक के रास्ते शरीर के अंदर प्रवेश करते हैं, जिससे श्वसन नली डैमेज होती है। खांसी-जुकाम या गला खराब हो सकता है। इससे बलगम

3. सतर्कता- पॉल्यूशन से सतर्कता जरूरी है क्योंकि कई बार इसके संपर्क में आने से होने वाले रोग आपको शुरुआती दिनों में ज्यादा लक्षण नहीं दिखाते हैं, जिस वजह से यह बाद में गंभीर रूप ले लेते हैं।

---विज्ञापन---

आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगी राहत

आयुर्वेदिक स्पेशलिस्ट बताते हैं कि कुछ असरदार उपायों की मदद से हम खुद को सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।

1. सांस संबंधी रोगों के लिए पिप्पली, काली मिर्च, लौंग और सौंठ का एक मसाला तैयार करें और आपको दिन में इसे  चुटकीभर 2 से 3 बार खाना फायदेमंद होगा।

---विज्ञापन---

2. ब्रोंकाइटिस यानी फेफड़ों के रोगों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए बनपशा, मुलेठी, कासनी, बीहदाना और नीलोफर का काढ़ा बना कर पी सकते हैं। ध्यान रहें, रोजाना काढ़ा पी रहे हैं, तो दिन में एक ही बार पिएं।

tips for healthy lungs

---विज्ञापन---

3. तुलसी, दालचीनी, मुलेठी और छोटी इलायची का काढ़ा नियमित रूप से पीने पर वायु प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से खुद को सेफ रख सकते हैं।

4. रात को नाक में देसी घी डालकर और 1 गिलास हल्दी वाला दूध पीकर सोना फायदेमंद साबित होगा।

---विज्ञापन---

5. तेज बुखार और खून के साथ बलगम वाली खांसी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

---विज्ञापन---
First published on: Nov 27, 2024 03:14 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola