क्या मधुमेह बिना दवा के ठीक हो सकता है? आचार्य मनीष जी ने बताया खाना खाते वक्त क्या करना चाहिए

Madhumeh Ko Theek Kaise Kare: मधुमेह यानी शुगर जिसे कंट्रोल रखना जरूरी है. ऐसा करने के लिए आप आचार्य मनीष जी के बताए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. इससे नियमित रूप से करने से इस बीमारी से बचा जा सकता है. 

Diabetes Causes and Treatment

क्या मधुमेह बिना दवा के ठीक हो सकता है? Image Credit- Shutterstock

Diabetes Causes and Treatment: आजकल मधुमेह यानी डायबिटीज की बीमारी बहुत हो आम ही चुकी है. ज्यादातर लोग इस बीमारी से ग्रस्त हैं और बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. ऐसा लाइफस्टाइल को सही ढंग से ना फॉलो करने की वजह से है. खान-पान एक हेल्दी लाइफ के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि गलत खान-पान, तनाव, मोटापा और बैठे रहने की वजह से ऐसा हो रहा है. लोग मधुमेह का शिकार हो रहे हैं. हालांकि, ऐसे में मन में सवाल आता है कि क्या मधुमेह बिना दवा के ठीक हो सकता है? इसी विषय पर आयुर्वेद विशेषज्ञ आचार्य मनीष जी का कहना है कि इस बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है लेकिन खत्म नहीं किया जा सकता. हालांकि, कुछ ऐसे देसी नुस्खे हैं जिनकी मदद से खुद को इस बीमारी से दूर रखा जा सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या मधुमेह बिना दवा के ठीक हो सकता है?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि मधुमेह होता क्या है और यह कितने तरह का होता है. रिसर्च के मुताबिक, टाइप-1 और टाइप- 2 होते हैं, पहले में शरीर इंसुलिन बनाना लगभग बंद कर देता है. वहीं, दूसरे में इसके होने का कारण लाइफस्टाइल से जुड़ा होता है और शुरुआती अवस्था में इसे कंट्रोल या रिवर्स किया जा सकता है. 

किस मधुमेह को किया जा सकता है ठीक? 

इसलिए इसे ठीक करने और इससे रिकवर होने के तरीके अलग-अलग हो सकते हैं. आचार्य मनीष जी के अनुसार, टाइप-2 मधुमेह के कई मरीज सही डाइट, नियमित योग, वजन नियंत्रण और दिनचर्या सुधार से दवा पर निर्भरता कम कर सकते हैं. बस आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत होती है. 

विज्ञापन

खाना खाते वक्त क्या करना चाहिए?

  • खाना खाते वक्त वज्रासन में बैठ जाएं और खाना खाएं. ऐसा करने से कभी भी आपको मधुमेह, शुगर या डायबिटीज नहीं होगी. 
  • अच्छी तरह चबाकर खाने से पाचन सुधरता है और ग्लूकोज का अवशोषण धीरे होता है. साथ ही, इंसान कई तरह की बीमारियों से दूर रहता है. 
  • खाने से पहले कच्ची सब्जियां या सलाद लेने से फाइबर मिलता है, जिससे भोजन का ग्लाइसेमिक प्रभाव कम होता है और शुगर नियंत्रण में रहती है. 
  • आचार्य मनीष जी का कहना है कि खाना खाते समय ज्यादा पानी पीने से पाचन अग्नि कमजोर हो सकती है. पानी ज्यादा मात्रा में बिल्कुल भी ना पिएं. 
  • इसके अलावा, रोज सुबह खाली पेट उकड़ू बैठ जाएं और खाली पेट पानी पिएं. ऐसा करने से आपको बहुत ही ज्यादा फायदा होगा. 

कब दवा की जरूरत होती है?

अगर ब्लड शुगर लगातार ज्यादा रहता है तो दवा और मेडिकल मैनेजमेंट जरूरी हो जाता है. आप सिर्फ घरेलू नुस्खे पर निर्भर ना रहें, क्योंकि इसके फायदे सबके लिए अलग हो सकते हैं. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ