---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vishwakarma Puja 2024: विश्वकर्मा जयंती आज, जानें महत्व, पूजा का शुभ मुहूर्त और क्या करें, क्या न करें

Vishwakarma Puja 2024: मशीनों और औजारों की पूजा से संबंधित प्रसिद्ध विश्वकर्मा पूजा आज मंगलवार 17 सितंबर को है। आइए इस मौके पर जानते हैं कि विश्वकर्मा पूजा का महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और आज के दिन क्या करें, क्या न करें?

---विज्ञापन---

Vishwakarma Puja 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा पूजा का विधान है। यह प्रायः भादो मास के शुक्ल पक्ष में पड़ता है। अन्य पर्व-त्योहारों की तरह इस साल विश्वकर्मा पूजा को लेकर भी कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है कि ये 16 सितंबर को मनाई जाएगी या 17 सितंबर को। पंडितों और आचार्यों के मुताबिक, चूंकि इस बार सूर्यदेव ने 16 सितंबर की शाम को 7:29 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश किया है। इसलिए उदयातिथि के अनुसार, विश्वकर्मा जयंती आज मंगलवार 17 सितंबर को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं, विश्वकर्मा पूजा का महत्व, शुभ मुहूर्त और उपयोगी जानकारियां।

विश्वकर्मा पूजा का महत्व

हिन्दू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, रचना और सृजन देवता माना जाता है। भगवान विश्वकर्मा की पूजा विशेष रूप से कारीगर, शिल्पकार, इंजीनियर, आर्किटेक्ट और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों और संस्थानों द्वारा की जाती है। मान्यता है कि विश्वकर्मा जयंती के दिन औजारों, मशीनों और उपकरणों की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इससे भगवान विश्वकर्मा की कृपा प्राप्त होती है और कार्य सुचारू रूप से चलता है और सफलता मिलती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम

विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त

इस बार विश्वकर्मा पूजा रवि योग में पड़ रही है। 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का मुहूर्त के दिन रवि योग  में सुबह 6:07 बजे से है, जो दोपहर 1:53 बजे तक है। हिंदू नियम के अनुसार, आज सभी औजारों और मशीनों के कलावा बांधें एवं मिठाई से पूजा करते हुए उनकी आरती करें। पूजा के दौरान “ॐ विश्वकर्मणे नमः” मंत्र का उच्चारण करें। उसके बाद सभी को प्रसाद वितरित करें। ऐसा करने से भगवान विश्वकर्मा की कृपा से व्यापार में वृद्धि होती है।

---विज्ञापन---

क्या करें, क्या न करें

  • विश्वकर्मा पूजा के दिन औजारों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस दिन खुद भी इस उपकरण का इस्तेमाल न करें और दूसरों को न करने दें।
  • चूंकि विश्वकर्मा पूजा के दिन औजारों की विशेष रूप से पूजा की जाती है। इसलिए इस दिन इनका अपमान भूल कर भी नहीं करना चाहिए।
  • इस शुभ अवसर पर ऑफिस, दुकान और फैक्ट्री की साफ सफाई अच्छे ढंग से करनी चाहिए और हर जगह गंगाजल का छिड़काव जरूर करना चाहिए।
  • विश्वकर्मा पूजा के दिन सामर्थ्य के अनुसार भोजन, वस्त्र या धन का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से लाभ प्राप्त होता है।

ये भी पढ़ें: Numerology: मां लक्ष्मी इन 4 मूलांकों की तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती हैं मेहरबान, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 17, 2024 07:34 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola