STF officer DK Shahi Mangesh Yadav Encounter Case Sultanpur: उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर में हुए मंगेश यादव एनकाउंटर से सूबे में बवाल मच गया है। अखिलेश यादव समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने एनकाउंटर पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच मंगेश यादव का एनकाउंटर करने वाले यूपी STF के अफसर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह चप्पल पहने नजर आ रहे हैं। इनका नाम धर्मेंद्र कुमार शाही उर्फ डीके शाही है। चप्पल पहनकर एनकाउंटर करने वाले डीके शाही को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है।
कौन हैं डीके शाही?
उत्तर प्रदेश के देवरिया से ताल्लुक रखने वाले STF ऑफिसर डीके शाही का जन्म 1974 में हुआ था। 2019 में उन्हें डिप्टी एसपी के पद पर प्रमोशन मिला। डीके शाही अभी STF में अफसर हैं। सुल्तानपुर डकैती के आरोपियों को पकड़ने के लिए STF को नियुक्त किया गया था। डीके शाही भी STF की इस टीम का हिस्सा थे। 5 सितंबर को STF की बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान मंगेश यादव की मौत हो गई। खबरों की मानें तो यह गोली डीके शाही की ही बंदूक से निकली थी।
पत्नी के भाजपा नेता होने पर उठे सवाल
बता दें कि डीके शाही की पत्नी ऋतु शाही भाजपा नेता हैं। हाल ही में यूपी सरकार ने उन्हें महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। ऋतु शाही पिछले काफी समय से भाजपा में एक्टिव हैं। महिला आयोग की सदस्य बनने से पहले वे गोरखपुर में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष रह चुकी हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि पत्नी को प्रमोशन दिलाने के लिए डीके शाही ने जानबूझकर मंगेश का एनकाउंटर किया है।
मंगेश यादव पर था 1 लाख का इनाम
गौरतलब है कि 28 अगस्त को सुल्तानपुर में एक ज्वैलर की दुकान में डकैती पड़ी थी। पुलिस बदमाशों तक पहुंचने में नाकाम रही, जिसके बाद STF को इस टास्क पर लगाया गया। 5 सितंबर को STF बदमाशों तक पहुंच गई। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश मंगेश यादव की मौत हो गई।
सपा सुप्रीमो ने दागे सवाल
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस एनकाउंटर को लेकर योगी सरकार पर हमला बोल दिया है। अखिलेश यादव का कहना है कि यूपी पुलिस अब जाति देखकर गोली चलाती है। अखिलेश के इस बयान से सूबे की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है।
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु की जेल में चल रहा था ‘गंदा खेल’, कैदियों को घरों में नौकर बनाने पर नपे IAS-PCS
संबंधित खबरें
खतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
23 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
2 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
5 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
6 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
6 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
6 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines