News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Sonam Raghuvanshi Missing: सोनम रघुवंशी की तलाश में मध्यप्रदेश, शिलांग और अब बांग्लादेश की पुलिस भी जुट गई है। दरअसल, सोनम के परिजनों ने मामले में CBI जांच की मांग की है। परिजनों को आशंका है कि सोनम का मानव तस्करों ने अपहरण कर उसे बांग्लादेश भेज दिया है। पुलिस दंपति की आखिरी मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
परिजनों के बयानों के बाद जांच एजेंसियों ने बांग्लादेश पुलिस से संपर्क साधा है। सूत्रों की मानें तो पुलिस तकनीकी सर्विलांस के जरिए लापता सोनम की तलाश कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) जहां गहरी खाई में सोनम के पति राजा रघुवंश का शव मिला था उसके करीब 50 किलोमीटर के दायरे में घेराबंदी कर दी है। पुलिस बीते एक महीने में डबल डेकर ब्रिज आने-जाने वाले सभी वाहनों की जानकारी जुटा रही है।
#NewsUpdate | The National Disaster Response Force (NDRF) has launched a search operation to trace Sonam Raghuvanshi, a tourist from Indore who went missing in the Sohra region of #Meghalaya.
Sonam and her husband, Raja Raghuvanshi (29), had gone missing on May 23 after checking… pic.twitter.com/934GRRdRuD
— NORTHEAST TODAY (@NortheastToday) June 6, 2025
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय में 24 मई को हत्या कर दी गई थी। हाल ही में उनकी शादी हुई थी, उनका शव गहरी खाई में बरामद हुआ है। जिस समय उनकी हत्या हुई वह अपनी नवविवाहिता सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून पर थे। अब पुलिस ने बीते दो हफ्ते से सोनम की तलाश कर रही है। अभी तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिला है। जिस स्कूटी पर दंपति घूमने निकलने थे, वह कहां-कहां गई इसका पूरा रोडमैप तैयार कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस ने उस होटल की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है जहां सोनम और राजा आखिरी बार देखे गए थे। इधर, सोनम के पिता उसकी तलाश में टोटके कर रहे हैं। उन्होंने किसी से पता कर अपने घर के मुख्य गेट पर बेटी की उल्टी फोटो लगाई है। यहां पुलिस अब इस मामले में किडनैपिंग और मानव तस्करी दोनों एंगलों से जांच में जुटी है। वहीं, पुलिस ने मामले में ऐसे बदमाशों का डोजेयर जांच किया है, जो इलाके में पहले आपराधिक किस्म की वारदातों में शामिल रहे चुके हैं। परिजन ज्योतिष से सलाह ले सोनम की कुंडली दिखा रहे हैं, नवदंपति के घर से हनीमून के जाने का समय और ग्रह देखकर उनकी वापसी के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजा के भाई विपिन का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है, लेकिन जांच की रफ्तार बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि सोनम की जंगलों में तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम बनाई गई है।
ये भी पढ़ें: Indore Couple: सोनम के पापा ने घर के बाहर लगाई बेटी की उल्टी तस्वीर, वापसी के लिए टोटके का लिया सहारा
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।