News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बहुचर्चित राजा रघुवंशी-सोनम की हनीमून मिस्ट्री मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। मेघालय के शिलांग में राजा रघुवंशी की संदिग्ध हालत में शव मिलने के बाद पुलिस लापता सोनम की तलाश कर रही है। वहीं इस बीच सोनम के पिता ने अपनी बेटी की वापसी के लिए एक चौंकाने वाला कदम उठाया है। दरअसल, सोनम के पिता ने बेटी को सही सलामत घर वापस लाने के लिए एक टोटके का सहारा लिया है। उन्होंने अपने घर के बाहर सोनम की उल्टी तस्वीर लटकाई है। उन्होंने तस्वीर के साथ एक नारियल भी बांधा है।
शिलांग में लापता सोनम के पिता ने इंदौर में अपने घर के गेट पर लगाई बेटी की उल्टी तस्वीर, नारियल भी बांधा
बेटी की सलामती के लिए ज्योतिष का सहारा
---विज्ञापन---सोनम के पिता देविसिंह को ईश्वर पर भरोसा, घर वापस आएगी बेटी
पति राजा रघुवंशी का 2 जून को शिलांग में मिला था शव, सोनम अभी भी लापता pic.twitter.com/cWY3IjgQ1M
---विज्ञापन---— Pooja Mishra (@PoojaMishr73204) June 6, 2025
सोनम के पिता देविसिंह ने बताया कि उन्होंने बेटी की सलामती के लिए ज्योतिष का सहारा लिया है। उनके कहने पर सोनम ने घर के गेट पर बेटी की उल्टी तस्वीर लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने गेट पर नारियल भी बांधा है। उन्होंने कहा कि उन्हें ईश्वर पर भरोसा है कि उनकी बेटी जल्द ही सही सलामत घर वापस आएगी। इसके अलावा सोनम के परिवार ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से भी गुहार लगाई है। सोनम के पिता देविसिंह ने कहा कि उनकी बेटी काफी होनहार थी।
यह भी पढ़ें: क्या है डबल डेकर रूट ब्रिज? जिसे देखने मेघालय के नोंगरियाट गांव गया इंदौर का कपल, फिर हुआ गायब
बता दें कि राजा रघुवंशी-सोनम 20 मई को हनीमून के लिए इंदौर से शिलांग गए थे। 23 मई को दोनों ने परिजनों से आखिरी बार बात की थी। 24 मई के बाद से परिवार का दोनों के साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया है। इसके बाद 2 जून को सोनम के पति राजा रघुवंशी का शव शिलांग में मिला था। वहीं, सोनम अभी भी लापता है। सोनम के लिए शिलांग में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।