महाराष्ट्र एटीएस प्रमुख का बड़ा बयान, कहा PFI की थी 2047 तक भारत को इस्लामिक देश बनाने की योजना
Edited By Amit Kasana

Maharashtra ATS chief
Edited By Amit Kasana

Maharashtra ATS chief
महाराष्ट्र: PFI की भारत को 2047 तक इस्लामिक देश बनाने की योजना थी। महाराष्ट्र एटीएस प्रमुख विनीत अग्रवाल ने गुरुवार को यह खुलासा किया है। एटीएस प्रमुख ने कहा हम तकनीकी एक्सपर्ट के माध्यम से पीएफआई का डेटा रिकवर करने की कोशिश कर रहें हैं।
They used to portray themselves as persons associated with social development & physical education & gather people; gave lectures to incite them. Also told participants to keep items for self-defence, bricks, sharp objects on their terraces: Maharashtra ATS chief on PFI
— ANI (@ANI) September 29, 2022
आगे महाराष्ट्र एटीएस प्रमुख ने कहा कि पीएफआई ने लोगों को घृणा अपराध करने के लिए प्रेरित करके 2047 तक इस्लामिक देश बनाने की योजना बनाई थी। इसके अलावा टारगेट किलिंग की पहचान करके टारगेट को मारना उनका काम था। उनके खातों को फ्रीज कर रहें हैं।
आगे उन्होंने कहा वे खुद को सामाजिक विकास और शारीरिक शिक्षा से जुड़े व्यक्तियों के रूप में चित्रित करते थे और लोगों को इकट्ठा करते थे। उन्हें उकसाने के लिए व्याख्यान दिए जाते थे। साथ ही प्रतिभागियों से कहा जाता था कि वे अपनी छतों पर आत्मरक्षा के लिए सामान, ईंटें, नुकीली चीजें रखें।
पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने से पहले छापे मारे गए थे। प्रतिबंध के बाद संगठन को भंग कर दिया गया है। अब उन्हें कानूनी मंच को छोड़कर किसी भी मंच पर फिर से इकट्ठा होने या विरोध करने का कोई अधिकार नहीं है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: