हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology: बर्थ डेट से कैसे पता करें मूलांक? जानें अंक ज्योतिष के अनुसार अपना लकी नंबर

How to Calculate Your Mulank: अंकज्योतिष में मूलांक से व्यक्ति के भविष्य और उसके स्वभाव के बारे में जान सकते हैं. मूलांक का पता जन्म तारीख से कर सकते हैं. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Mulank Numerology: अंक ज्योतिष के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति का मूलांक ज्ञात कर उसके स्वभाव, व्यवहार, सफलता और भविष्य के बारे में जान सकते हैं. मूलांक का पता जन्म तारीख से चलता है. अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 तक मूलांक के बारे में बताया गया है. मूलांक का पता जन्म तारीख को जोड़कर लगा सकते हैं. अगर किसी की जन्म तारीख 16 है तो उसका मूलांक 1+6 यानी 7 होगा. इस तरह आप मूलांक का पता लगा सकते हैं. मूलांक सामान्य तौर पर जन्मतिथि का जोड़ होता है. चलिए आपको जन्म तारीख के अनुसार, आपके मूलांक के बारे में बताते हैं.

जन्म तारीख और मूलांक (Birth Date and Mulank)

मूलांक 1 की जन्म तारीख

आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ हो तो उसका मूलांक 1 होता है.

विज्ञापन

मूलांक 2 की जन्म तारीख

किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है.

विज्ञापन

मूलांक 3 की जन्म तारीख

जिनका जन्म महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 3 होता है.

विज्ञापन

मूलांक 4 की जन्म तारीख

किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: जिंदगी में कामयाब होना चाहते हो तो ऑफिस में इन 5 लोगों से रहें दूर, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति?

मूलांक 5 की जन्म तारीख

विज्ञापन

अगर आपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा.

मूलांक 6 की जन्म तारीख

विज्ञापन

महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है.

मूलांक 7 की जन्म तारीख

विज्ञापन

7, 16 और 25 तारीख को अगर किसी का जन्म हुआ है तो उसका मूलांक 7 होगा.

मूलांक 8 की जन्म तारीख

महीने की 8, 17 और 26 तारीख को अगर किसी का जन्म हुआ है तो उसका मूलांक 8 होगा.

मूलांक 9 की जन्म तारीख

किसी भी महीने में 9, 18 और 27 को जन्मे व्यक्ति का मूूलांक 9 होगा. आप यहां से अपना मूलांक देख सकते हैं. किसी का भी मूलांक पता करने के लिए जन्म तिथि के अंकों को जोड़ दें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola