GST News : नरेंद्र मोदी की सरकार ने जुलाई 2017 को नई टैक्स व्यवस्था लागू की थी जिसे जीएसटी यानी गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स नाम दिया था। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल जीएसटी का विरोध करते आए हैं। लेकिन, अब खुद मोदी सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री इसके खिलाफ आ गए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने जीवन बीमा और मेडिकल बीमा से जीएसटी हटाने की मांग की है। बता दें कि इनके प्रीमियम पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाई जाती है।
गडकरी ने अपनी चिट्ठी में नागपुर मंडल जीवन बीमा निगम कर्मचारी संघ की चिंताओं पर बात की है। उन्होंने कहा कि लाइफ इंश्योरेंस पर जीएसटी लगाना जीवन की अनिश्चितताओं पर टैक्स लगाने जैसा है। कर्मचारी संघ की भी यही मांग है कि जीवन बीमा और मेडिकल बीमा के प्रीमियम पर जीएसटी नहीं होनी चाहिए। बता दें कि विपक्षी दल लंबे समय से जीएसटी का विरोध करते आए हैं लेकिन यह पहली बार हुआ है जब भाजपा के किसी इतने वरिष्ठ नेता ने ही इसके खिलाफ आवाज उठाई है। अब देखना ये है कि केंद्र सरकार इस पर क्या कदम उठाती है।
उल्लेखनीय है कि जीएसटी के विरोध में खुद नितिन गडकरी का आवाज उठाना भाजपा के लिए संकट का कारण बन सकता है। केंद्र सरकार इसे लेकर क्या कहती है ये तो समय ही बताएगा लेकिन इससे पहले जान लीजिए नितिन गडकरी जीएसटी के विरोध में क्यों उतरे हैं, जनता को इससे क्या फायदा होगा, कांग्रेस नितिन गडकरी के इस पत्र को कैसे भुना रही है, जीएसटी व इंश्योरेंस क्या हैं इनमें क्या संबंध है और पहले जीएसटी का कितना विरोध हुआ है, इन सभी सवालों के जवाब जानिए इस स्पेशल वीडियो में। पांच पॉइंट्स में समझिए यह पूरा मामला।
संबंधित खबरें
कब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
18 mins ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 hrs agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 hrs ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
7 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
16 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं...' SIR विवाद के बीच जज भुइंया का बयान
18 hrs agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
18 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
20 hrs agoइन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines