Kal Ka Mausam: दिल्ली यूपी सहित इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 26 March: देश में मौसम लगातार बदल रहा है. वहीं, अब आईएमडी ने एक बार फिर से कई राज्यों में बारिश होने की चेतावनी जारी की है. IMD के अनुसार, एक बार फिर से यूपी, बिहार, पंजाब सहित 12 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

rain alert

New Delhi, Mar 20 (ANI): Commuters on their way amid rain, in New Delhi on Friday. (ANI Video Grab) National::ANI Video Grab

विज्ञापन

Kal Ka Mausam 26 March: देश में मौसम लगातार बदल रहा है. वहीं, अब आईएमडी ने एक बार फिर से कई राज्यों में बारिश होने की चेतावनी जारी की है. IMD के अनुसार, एक बार फिर से यूपी, बिहार, पंजाब सहित 12 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

बारिश के चलते मार्च में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगे भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. वहीं, पहाड़ी राज्यों के लिए भी विशेष चेतावनी है. पूर्वी भारत के राज्यों में किसानों को आकाशीय बिजली और वज्रपात से बचने की सलाह दी गई है. बिहार के कुछ जिलों में आंधी से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है.

विज्ञापन

12 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 26 मार्च को दिल्ली के कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान बादल गरजेंगे और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेगी.

IMD के अनुसार, 27 मार्च को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

वहीं, 28 मार्च को राजस्थान में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी.

विज्ञापन

29 मार्च और 30 मार्च को पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में तेज आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

पूर्वी भारत में भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च को बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, 27 मार्च को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ओलावृष्टि के साथ 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है.

झारखंड में 25, 27 और 28 मार्च को मध्यम बारिश, गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?

दिल्ली में 26 मार्च को एक बार फिर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. IMD ने आईटीओ, आनंद विहार, लक्ष्मी नगर, राजघाट, इंडिया गेट, लाजपत नगर, कालका जी, रोहिणी, पालम, सागरपुर और उत्तम नगर में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. वहीं, दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 27 मार्च से बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. आईएमडी ने आगरा, औरैया, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, हमीरपुर, प्रयागराज, सोनभ्रद, बांदा, झांसी, ललितपुर, महोबा और वाराणसी में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. लखनऊ में 25 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 27 और 28 मार्च को तेज बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. वहीं, बिहार के सिवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, भागलपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, गया, मुंगेर, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में बारिश होने की संभावना है. पटना में 26 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में 29 और 30 मार्च को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. IMD ने चमोली, बागोश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और नैनीताम में बारिश होने के आशंका जताई है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे से हवाएं चलेगीं.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश में 26 मार्च को तेज बारिश -आंधी की चेतावनी है. IMD के अनुसार, शिमला, चंबा, कुल्लू, मंडी, लाहौल और स्पीति में बारिश हो सकती है. वहीं, इस दौरान तेज हवा के झोंके भी चलेंगे. मनाली में 26 मार्च को अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, राजस्थान में 28 मार्च को बादल गरजने और बारिश होने की संभावना है. चुरू, श्रीगंगानगर, सीकर, हनुमानगढ़, नागौर, बीकानेर, जैसलमेर में बारिश होने के आसार हैं. 26 मार्च को जयपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ