---विज्ञापन---

Vastu Shastra: सावधान! कहीं आपने भी नही लगा रखी गलत दिशा में मां लक्ष्मी की फोटो, हो जाएंगे कंगाल, जानें सही दिशा!

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ दिशाओं में मां लक्ष्मी की मूर्ति रखना वर्जित माना जाता है क्योंकि इससे धन संकट उत्पन्न होता है और घर में कंगाली आ सकती है। आइए जानते हैं, घर में मां लक्ष्मी की फोटो लगाने की सही दिशा क्या है और किस दिशा उनकी फोटो नहीं रखनी चाहिए?

---विज्ञापन---

Vastu Shastra: मां लक्ष्मी धन, वैभव और समृद्धि की देवी हैं। उनकी पूजा करने से घर में धन की वृद्धि होती है और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहता है। परिवार में आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। वे सौभाग्य की देवी हैं। उनकी पूजा सुखदा, कामदा और मोक्षदा रूपों में भी की जाती है। हिन्दू धर्म में प्रायः उनकी पूजा मूर्ति और फोटो लगा की जाती है। दिवाली के शुभ अवसर लोग अक्सर अपने घर और पूजा रूम में मां लक्ष्मी की नई फोटो लगाते हैं।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक मां लक्ष्मी की फोटो या मूर्ति घर में सही दिशा में रखने से माता की कृपा बरकरार रहती है। घर और व्यक्ति पर धन की बरसात होती है और हर मनोकामना पूरी होती है। वहीं, वास्तु शास्त्र में माना गया है कि गलत दिशा लगी देवी लक्ष्मी की फोटो से पूजा-पाठ का कोई लाभ नहीं होती है। कुछ दिशा में उनकी फोटो लगाना वर्जित माना गया है, अन्यथा घर-परिवार में हमेशा धन संकट बना रहता है। व्यक्ति कंगाल भी हो सकता है। आइए जानते हैं, घर में मां लक्ष्मी की फोटो किस दिशा में लगाना सबसे शुभ होता है और किस दिशा का त्याग करना चाहिए?

---विज्ञापन---

भूल से भी इस दिशा में न लगाएं फोटो

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा में मां लक्ष्मी की फोटो लगाना शुभ नहीं होता है। यह दिशा मृत्यु और यम की दिशा होती है। इस दिशा में मां लक्ष्मी की फोटो लगाने से घर से सुख-समृद्धि चली जाती है। घर में स्थायी रूप से दरिद्रता का वास हो सकता है।

साथ ही यह भी जान लें कि घर में मां लक्ष्मी की खड़ी अवस्था में भी फोटो नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि मां लक्ष्मी का स्वभाव चंचल होता है। उनका एक नाम ‘चंचला’ भी हैं। व्यक्ति की एक छोटी भूल से भी वे घर से चली जाती हैं। घर और जीवन में मां लक्ष्मी के ठहराव और धन आमद की स्थिरता के लिए उनकी बैठी हुई मुद्रा वाली में फोटो ही घर में लगानी चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

ये दिशाएं मानी गई हैं शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो लगाने के लिए उत्तर दिशा सबसे शुभ होता है लेकिन इसके अलावा भी कई अन्य दिशाओं में रखा जा सकता है। यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि किस उद्देश्य से मां लक्ष्मी की पूजा कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

उत्तर दिशा: उत्तर दिशा को धन की दिशा माना जाता है। इस दिशा में मां लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो रखने से धन की वृद्धि होती है। इस लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो हमेशा उत्तर दिशा में लगानी चाहिए।

पूर्व दिशा: पूर्व दिशा को धर्म और ईश्वर की दिशा माना जाता है। इस दिशा में मां लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो रखने से घर में हमेशा बरकत होती है।

---विज्ञापन---

उत्तर-पूर्व दिशा: यह दिशा धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में मां लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो रखने से घर में धन की वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

ये भी पढ़ें: Temples of India: इस मंदिर में पत्नी के साथ विराजमान हैं भगवान हनुमान, गृहस्थ रूप में होती है पूजा!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 27, 2024 08:57 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola