Mamta vs Congress: ममता बनर्जी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कांग्रेस का पलटवार, जानें किसने क्या कहा?

Mamta vs Congress
विज्ञापन

Mamta vs Congress: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा जानबुझकर संसद की कार्यवाही रोक रही है। सीएम ने कहा कि भाजपा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हीरो बनाने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी विपक्ष के लीडर बने रहे तो पीएम मोदी को काई टारगेट नहीं कर सकता है।

अधीर रजंन ने कसा तंज

विज्ञापन

ममता के इसी बयान पर सोमवार को कांग्रेस सांसद अधीर रजंन चौधरी ने कहा कि ममता सीबीआई-ईडी की रेड से बचना चाहती हैं, उनकी कोशिश पीएम मोदी को खुश करना है। चौधरी ने कहा कि ममता ये मोदी जी के आदेश पर कह रही हैं। ममता और पीएम मोदी में एक करार हुआ है। उनका मकसद कांग्रेस और राहुल गांधी को तबाह करना और इनकी छवि धूमिल करना है। उनका नारा बदल चुका है।

विज्ञापन

कांग्रेस विपक्ष की बाॅस नहीं

सीएम आगे कहा कि कांग्रेस विपक्ष की बाॅस नहीं है। उपचुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने टीएमसी से सीट छीन ली थी, बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस-सीपीआई (एम) का नापाक गठजोड़ राज्य में खेल रहा है। ममता ने कहा कि आने वाले पंचायत और लोकसभा चुनावों में इन गठजोड़ को हराना है। उन्होंने आने वाले दिनों में एकजुट होकर लड़ने के लिए कहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ