---विज्ञापन---

Religion angle-right

Mahakumbh 2025: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लगाई संगम में आस्था की डुबकी, किए प्रयागराज के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन

Mahakumbh 2025: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को महाकुंभ के महासम्मेलन में भाग लेने प्रयागराज पहुंचे। यहां पहुंचकर रक्षा मंत्री ने सबसे पहले गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। संगम स्नान के बाद उन्होंने कहा कि जिनको भारतीयता को समझना है तो उन्हें महाकुंभ में जरूर आना चाहिए।

---विज्ञापन---

पवन मिश्रा, प्रयागराज।

Mahakumbh 2025: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को महाकुंभ के महासम्मेलन में भाग लेने प्रयागराज पहुंचे। प्रयागराज पहुंच कर रक्षा मंत्री ने सबसे पहले गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान कर ‘सनातन की जय, गंगा मैय्या की जय’ का उद्घोष किया। उन्होंने संगम तट से मंदिरों के दर्शन कर महाकुंभ की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। रक्षा मंत्री ने सेना के अधिकारियों के साथ महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मीटिंग भी किया है। बता दें, इस साल प्रयागराज में संगम तट पर महापर्व महाकुंभ 2025 का आयोजन हो रहा है।

---विज्ञापन---

संगम स्नान के बाद गृह मंत्री का संदेश

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि आज प्रयागराज, संगम में मैंने स्नान किया। यह भारतीयता का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महापर्व है। इसे किसी पंथ, समुदाय या धर्म के साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। किसी को यदि भारत और भारतीयता को समझना है तो आकर महाकुंभ को देखिए.’ बता दें कि रक्षा मंत्री अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बमरौली हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर से डीपीएस ग्राउंड नैनी पहुंचे। नैनी के अरैल घाट से जेटी के जरिए संगम पहुंच कर स्नान किया।

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: बच्चों को सिखाएं नीम करोली बाबा की ये 5 आदतें, सफल होने से कोई नहीं रोक सकता!

---विज्ञापन---

इन प्रसिद्ध मंदिरों में किए दर्शन

संगम से वीआईपी घाट पर उतर कर अक्षयवट कॉरीडोर में प्रयागराज के छत्र अक्षयवट का दर्शन पूजन किया। इसके बाद रक्षा मंत्री ने पातालपुरी मंदिर और सरस्वती कूप का भी दर्शन किया। वहां से निकल कर बड़े हनुमान जी का दर्शन कर मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन किया। मंदिर के पुजारी जी का हालचाल लिया। उहोने महाकुंभ के लिए की गई व्यवस्था के बारे में भी बातचीत की।

सेना के अधिकारियों से भी की मीटिंग

इस बीच साधु संतों से मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर में सेना के अधिकारियों से मीटिंग भी किया। महाकुंभ में आतंकी हमले की धमकी और बम मिलने की अफवाह के मुताबिक किए गए सुरक्षा इंतजामों की भी उन्होंने जानकारी ली।

---विज्ञापन---

महाशिवरात्रि के दिन समाप्त होगा महाकुंभ

महाकुंभ का प्रथम मुख्य स्नान 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा के दिन और द्वितीय मुख्य स्नान 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के दिन संपन्न हो चुका है और अंतिम स्नान महाशिवरात्रि पर्व के रोज 26 फरवरी, 2025 को है। इस दिन ही महाकुंभ का समापन भी हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: Numerology: 2025 में इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर होगी हनुमान जी की खास कृपा, बनेंगे बिगड़े काम!

---विज्ञापन---
First published on: Jan 18, 2025 06:53 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola