Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

टॉप न्यूज़

इजराइल में भारतीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या, मेयर ने बताई यह थी युवक की अंतिम इच्छा

इजराइल: इजराइल में भारतीय युवक की चाकू से बुरी तरह गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोका और उसे चाकू से मारकर घायल कर दिया। Indian teenager stabbed to death in Israel---विज्ञापन--- […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Oct 8, 2022 16:15
इजराइल में भारतीय युवक की चाकू मारकर हत्या
इजराइल में भारतीय युवक की चाकू मारकर हत्या

इजराइल: इजराइल में भारतीय युवक की चाकू से बुरी तरह गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोका और उसे चाकू से मारकर घायल कर दिया।

 

गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक हत्या के आरोप में सात नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वाला येओल लेहिंघेल करीब एक साल पहले ही भारत से इजराइल गया था।

वह  गुरुवार रात किर्यत शमोना क्षेत्र में पार्टी से लौट रहा था। रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक हत्या लूटपाट के उद्देश्य से आपसी रंजिश में हुई यह जांच का विषय है। मृतक व सातों नाबालिगों का पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

 

First published on: Oct 08, 2022 04:14 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.