Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

टॉप न्यूज़

IND vs SL: बिना अपील के ही अंपायर ने दे दिया आउट, बल्लेबाज से लेकर गेंदबाज भी रह गए दंग, देखें वीडियो

IND vs SL: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी 20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट होकर 161 बनाए।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Jul 28, 2024 23:01

IND vs SL: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी 20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट होकर 161 बनाए। इस मैच में एक समय अंपायर के फैसले पर सभी की निगाह टिक गई थी और सभी इस पर सवाल उठ रहे थे। बिना किसी खास अपील के अंपायर ने बल्लेबाज को आउट दे दिया।

 

---विज्ञापन---

बिना अपील के दिया आउट

श्रीलंका की पारी के 10 ओवर की तीसरी गेंद पर निशांका में सिंगल रन के शॉट खेला था। ये शॉट खेलने से पहले बॉल उनके पैड पर लगी थी। हालांकि पंत को छोड़ कर किसी ने कोई खास अपील नहीं की थी। अंपायर ने कुछ देर सोचने के बाद निशांका को आउट दे दिया। अंपायर के फैसले पर टीम इंडिया के खिलाड़ी भी रह गए। खुद रवि बिश्नोई को भी यकीन नहीं हुआ कि अंपायर ने कैसे आउट दे दिया। निशांका ने इसके बाद डीआरएस भी लिया। लेकिन थर्ड अंपायर ने उनके खिलाफ ही फैसला सुनाया।

श्रीलंका ने बनाए 161 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए थे। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन कुसल परेरा ने बनाए। उन्होंने 53 रन बनाए। उनके अलावा निशांका 32 ने रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट रवि बिश्नोई ने लिए। उन्होंने तीन विकेट लिए। उनके अलावा हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट हासिल किये।

 

First published on: Jul 28, 2024 10:29 PM

संबंधित खबरें