Biden on Pakistan: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पाकिस्तान पर टिप्पणी का पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सख्त विरोध किया है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर बाइडेन पर कई सवाल दागे हैं।
अभी पढ़ें – ICC T20 Men’s WC 2022: 16 टीमें, हर टीम का कप्तान कौन? वायरल हुई सभी 16 कप्तानों की शानदार सेल्फी
पूर्व पीएम इमरान खान ने ट्वीट कर कहा बाइडेन से इस पर मेरे 2 सवाल हैं एक हमारी परमाणु क्षमता के बारे में उनके पास ऐसी क्या जानकारी उन तक पहुंची। जिसके कारण उन्होंने ऐसा अनुचित निष्कर्ष निकाला। आगे ट्वीट में उन्होने लिखा पूर्व प्रधानमंत्री होने के नाते मुझे पता है कि हमारे पास सबसे सुरक्षित परमाणु कमान और नियंत्रण प्रणाली है?
अमेरिका युद्धों में शामिल रहा
आगे इमरान खान ने ट्वीट कर कहा अमेरिका युद्धों में शामिल रहा है। उन्होंने कहा बाइडेन बताए पाकिस्तान ने परमाणुकरण के बाद कब आक्रामकता दिखाई है? उन्होंने कहा अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान आयातित सरकार की विदेश नीति की कुल विफलता और “अमेरिका के साथ संबंधों के रीसेट” के दावों को दर्शाता है?
पाकिस्तान सरकार ने अक्षमता के सभी रिकॉर्ड तोड़े
अपने ट्वीट में इमरान खान ने कहा क्या यह “रीसेट” है? पाकिस्तान सरकार ने अक्षमता के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा मेरी सबसे बड़ी चिंता यह है कि सरकार हमें आर्थिक बर्बादी की ओर ले जा रही है। सरकार देश को लूटने के लिए सफेदपोश अपराधियों को लाइसेंस दे रही है। सरकार हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा से पूरी तरह से समझौता कर रही है। वहीं, इस बीच पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत को पाकिस्तान सरकार ने तलब किया है। सूत्रों की मानें तो उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणी पर सख्त आपत्ति जताई है।
पाकिस्तान दुनिया का सबसे खतरनाक देश
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज सुबह कहा है कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास बिना किसी सामंजस्य के परमाणु हथियार रखे गए हैं जो इसे खतरनाक देशों की लिस्ट में शामिल करती है। लॉस एंजिल्स (कैलिफोर्निया) में एक डेमोक्रेटिक कांग्रेसनल कैंपेन कमेटी रिसेप्शन में अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये टिप्पणी की। इस दौरान बाइडेन ने चीन और रूस को भी फटकार लगाई। बाइडेन की इस टिप्पणी को अमेरिका के साथ संबंध सुधारने के शहबाज शरीफ सरकार के प्रयास के लिए झटका माना जा रहा है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी बड़ी जीत, दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत
34 mins agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
1 hr agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
2 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
5 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
6 hrs agoLIVE: सांसद संजय सिंह का CEC को खत, सुप्रीम कोर्ट निर्देश लागू करने की मांग
6 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
6 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines