---विज्ञापन---

टॉप न्यूज़

यूपी में बंद घर से मिले एक ही परिवार के 5 शव, पति फंदे पर लटका मिला, जमीन पर मिली पत्नी और तीन बच्चों की लाश

UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक बंद मकान से पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पति का शव फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी और बच्चे जमीन पर मृत पड़े थे. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Author Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 21, 2026 23:12
UP News
Credit: Social Media

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बंद घर के अंदर एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतकों में पति, पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, ये घर पिछले तीन दिनों से बंद था. आसपास के लोगों को जब घर से बदबू आने लगी, तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर जैसे ही एंट्री ली, वहां का भयानक मंजर देखकर उनके भी होश उड़ गए.

ये भी पढ़ें: VIDEO गेम, चॉकलेट और किराये का रूम… UP का इंजीनियर कपल बनाता था बच्चों को निशाना, 10 साल में बेचे 2 लाख अश्लील वीडियो

---विज्ञापन---

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घर के एक कमरे में पति का शव फंदे से लटका हुआ मिला, जबकि पत्नी और तीनों बच्चों के शव जमीन पर पड़े हुए थे. जिनकी पहचान श्यामवीर सिंह (50) के रूप में हुई. मृतकों में उनकी पत्नी शीला(48), बेटियां आकांक्षा (10) और प्राची (12), और बेटा ग्रीस (8) शामिल हैं. शवों की हालत देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो कई दिन से अंदर पड़े थे. पुलिस की शुरुआती जांच में मामला सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है. फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने सबूत इकट्ठा किए.

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

जानकारी के मुताबिक, मृतक व्यक्ति मजदूरी और छोटे काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. परिवार सामान्य रूप से रह रहा था और किसी बड़े विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन स्थानीय लोगों में इस बात की चर्चा है कि श्यामवीर ने पहले अपने परिवार को जहर दिया और फिर खुदकुशी कर ली. फिलहाल, पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि ये पता लगाया जा सके कि परिवार किसी मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी या किसी और दबाव में तो नहीं था. फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी. पूरे इलाके में इस घटना को लेकर शोक और दहशत का माहौल है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इंसानियत शर्मसार! श्मशान से चोरी कर ले जा रहे ‘राख’, परिजनों को अपनों की नहीं मिल रही अस्थियां

First published on: Feb 21, 2026 11:12 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.