---विज्ञापन---

Religion angle-right

Diwali 2024: हनुमानगढ़ी अयोध्या ने की डेट कन्फर्म; 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, जानें कब है दिवाली?

Diwali 2024: दिवाली कब है, 31 अक्टूबर या 1 नवंबर...इस पर अभी कन्फ्यूजन बरकरार है। लेकिन जैसे-जैसे धर्माचार्य, धार्मिक सस्थाएं और विद्वान शास्त्रीय मत और अपनी-अपनी बातें रख रहे हैं, उससे स्थिति धीरे-धीरे स्पष्ट होती जा रही है। आइए जानते हैं, दिवाली कब है?

---विज्ञापन---

Diwali 2024: दिवाली मनाने की डेट लेकर पैदा हुए भ्रम के बीच विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने पुष्टि की है कि इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा है कि दिवाली की तिथि वास्तव में 31 अक्टूबर है। दिवाली कब मनाई जाएगी, इस सवाल का जवाब उन्होंने इंडिया टुडे टीवी को दिए एक बयान में स्पष्ट किया कि दिवाली 31 अक्टूबर की रात को मनाई जाएगी। इससे दिवाली मनाने की तारीख लेकर पहले से चल रही उलझन दूर होने की प्रबल संभावना है।

स्पष्टीकरण से अनिश्चितता हुई दूर

शर्मा ने बताया, “इस साल अमावस्या की तिथि कृष्ण पक्ष के 14वें दिन के साथ मेल खा रही है। चूंकि अमावस्या उसी दिन दोपहर से शुरू हो रही है, इसलिए दिवाली 31 अक्टूबर की रात को मनाई जाएगी।” संभावना है इस स्पष्टीकरण से यह अनिश्चितता दूर हो जानी चाहिए कि दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 1 नवंबर को। बता दें कि अमावस्या तिथि की गुरुवार 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

हनुमान जयंती दीपोत्सव 30 अक्टूबर को

अयोध्या दीपोत्सव | फोटो साभार: ayodhya-visit.com

---विज्ञापन---

अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर ने इस बात कि पुष्टि की है कि दिवाली से पहले मनाया जाने वाला दीपोत्सव 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह दीपोत्सव हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में हर साल दिवाली से ठीक एक दिन पहले मनाया  है। कहने का तात्पर्य यह कि हनुमानगढ़ी मंदिर के दीपोत्सव के अगले दिन अयोध्या में दिवाली मनाई जाती है। हनुमानगढ़ी मंदिर महंत राजू दास जी ने बताया कि दिवाली का कब मनाना है, इसके लिए उदया तिथि के साथ चलने से लाभ नहीं है। मुहूर्त के अनुसार, हनुमानगढ़ी में दिवाली से पहले मनाया जाने वाला दीपोत्सव 30 अक्टूबर और दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

काशी, मथुरा, द्वारिका और तिरुपति में कब है दिवाली?

अयोध्या, काशी, मथुरा और देवघर के विद्वान आचार्यों और पंडितों के मुताबिक, मां लक्ष्मी-श्रीगणेश पूजन और दीपोत्सव 31 अक्टूबर को अमावस्या प्रदोष काल में ही मनाना सही है। वहीं धनतेरस पूजा और खरीदारी 29 अक्टूबर को उचित है। बता दें कि बांके बिहारी मंदिर वृंदावन (यूपी), श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा (राजस्थान), तिरुपति देवस्थानम (आंध्र प्रदेश) और द्वारकाधीश मंदिर (गुजरात ) में भी दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर को ही मनाए जाने की बात की जा रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Temples of India: इस मंदिर में पत्नी के साथ विराजमान हैं भगवान हनुमान, गृहस्थ रूप में होती है पूजा!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 27, 2024 08:16 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola