Choti Diwali 2025: 19 या 20 अक्टूबर कब है छोटी दिवाली? जानें क्यों मनाई जाती है इस दिन नरक चतुर्दशी

Choti Diwali Kab Hai: दिवाली से एक दिन पूर्व छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाता है. इस बार दिवाली की तारीख को लेकर अटकलें चल रही है ऐसे में छोटी दिवाली कब है और इस दिन नरक चतुर्दशी क्यों मनाते हैं चलिए जानते हैं.

Choti Diwali 2025

Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Choti Diwali 2025: कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष अमावस्या को दिवाली का पर्व मनाया जाता है. इससे एक दिन पहले कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को छोटी दिवाली यानी नकर चतुर्दशी मनाई जाती है. इस साल दिवाली और छोटी दिवाली की तारीख को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन है. चलिए इसे दूर करते हैं और जानते हैं कि, छोटी दिवाली कब मनाई जाएगी. इसके साथ ही जानते हैं कि, छोटी दिवाली के दिन नरक चतुर्दशी क्यों मनाई जाती है.

कब है छोटी दिवाली?

विज्ञापन

छोटी दिवाली कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मनाई जाती है. यह तिथि 19 अक्टूबर की दोपहर को 1 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी. जिसका समापन अगले दिन 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगा. ऐसे में छोटी दिवाली के लिए चतुर्दशी तिथि 19 अक्टूबर को मान्य होगी. 19 अक्टूबर को छोटी दिवाली मनाई जाएगी. इस दिन को नरक चतुर्दशी के तौर पर मनाते हैं.

छोटी दिवाली पर क्यों मनाते हैं नरक चतुर्दशी?

विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, एक समय नरकासुर नामक राक्षस का आतंक बहुत ही बढ़ गया था. उसने तीनों लोकों में त्राहिमाम मचा रखा था. उसने बलपूर्वक 16,000 स्त्रियों को बंदी बना रखा था. तब कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष तिथि के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर उन 16,000 स्त्रियों को कैद से छुड़ाया था. इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था इसलिए इस दिन को नकर चतुर्दशी के रूप में मनाते हैं. इस दिन को बुराई पर अच्छाई के जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. इसके साथ ही छोटी दिवाली पर मृत्यु के देवता यमराज की पूजा होती है और यम का दीपक जलाया जाता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ