नई दिल्ली: भूकंप के झटकों से ताइवान एक बार फिर थर्रा गया है। जानकारी के मुताबिक ताइवान में रविवार दोपहर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। पिछले 24 में ताइवान ने दो तीव्र भूकंपों का सामना किया है। इससे पहले शनिवार को ताइवान में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था।

यूएसजीएस ने कहा कि ताइवान में भूकंप रात 9:30 बजे (1330 जीएमटी) के बाद तटीय शहर ताइतुंग से लगभग 50 किलोमीटर (30 मील) उत्तर में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। स्थानीय मीडिया ने शुरुआत में भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं दी थी।

बता दें कि ताइवान नियमित रूप से भूकंप की चपेट में आता है क्योंकि यह द्वीप दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है। गौरतलब है कि जब तक भूकंप 7.0 तीव्रता से अधिक शक्तिशाली न हो, द्वीप सूनामी की चेतावनी जारी नहीं करता है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि ताइवान रविवार सुबह आए भूकंप के हुए नुकसान का आंकलन करते हुए इस श्रेणी में रख सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ