टीम इंडिया की जर्सी में Vaibhav Suryavanshi की एक और धांसू पारी, इंग्लिश सरजमीं पर मचाया धमाल

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इंग्लैंड की सरजमीं पर जमकर बोल रहा है। पहले मैच के बाद वैभव ने दूसरे मैच में भी बल्ले से जमकर धमाल मचाया।

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2025 में धमाल मचाने के बाद 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इंग्लैंड की सरजमीं पर भी खूब चल रहा है। पहले यूथ वनडे मुकाबले में 19 गेंदों पर 48 रन की धांसू पारी खेलने के बाद दूसरे मुकाबले में भी वैभव ने शानदार पारी खेली है। वैभव ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान वैभव ने 5 चौके जमाए, तो 3 बार गेंद को डायरेक्ट बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया। हालांकि, कप्तान आयुष म्हात्रे बल्ले से बुरी तरह से फ्लॉप रहे और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

विज्ञापन

वैभव ने मचाया धमाल

इंग्लैंड की सरजमीं 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को खूब रास आ रही है। पहले यूथ वनडे मैच में ताबड़तोड़ इनिंग खेलने के बाद दूसरे मुकाबले में भी वैभव का बल्ला जमकर चला। कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ पारी का आगाज करने उतरे वैभव ने शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली। 34 गेंदों की अपनी पारी में वैभव ने 45 रन ठोके। कप्तान आयुष के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद वैभव ने विहान मल्होत्रा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी निभाई। हालांकि, पहले मैच की तरह ही दूसरे मुकाबले में भी वैभव अनलकी रहे और अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके।

विज्ञापन

आईपीएल 2025 में लूटी महफिल

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के बूते आईपीएल 2025 में खूब महफिल लूटी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने सिर्फ 35 गेंदों पर शतक जमाया। आईपीएल के इतिहास में वैभव सबसे कम उम्र में सेंचुरी ठोकने वाले बल्लेबाज बने। इसके साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग में वह दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले बैटर भी बने थे। आईपीएल 2025 में वैभव ने खेले कुल 7 मैचों में 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 252 रन ठोके। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ