IND vs ENG: दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, जोफ्रा आर्चर को नहीं मिली जगह

England Playing 11: इंग्लैंड ने एजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है।

England cricket Team

England cricket Team

England Playing 11: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। इंग्लिश टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। कप्तान बेन स्टोक्स ने हेडिंग्ले में जीत दर्ज करने वाले ग्यारह खिलाड़ियों के साथ ही एजबेस्टन में उतरने का फैसला किया है। जोफ्रा आर्चर को स्क्वॉड में जोड़ा गया था, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से खेला जाना है। टीम इंडिया आजतक एजबेस्टन में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है।

विज्ञापन

इंग्लैंड ने नहीं किया कोई बदलाव

इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। इंग्लिश टीम ने अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं की है। जोफ्रा आर्चर को फिट होने के बाद इंग्लैंड ने मुख्य स्क्वॉड में शामिल किया था, लेकिन उन्हें अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई है। हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड का प्रदर्शन शानदार रहा था। मेजबान टीम ने भारत को एकतरफा अंदाज में 5 विकेट से धूल चटाई थी। इंग्लैंड ने चौथी पारी में 371 रनों के लक्ष्य को आसानी से चेज कर डाला था। बेन डकेट ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 149 रन की धांसू पारी खेली थी। वहीं, जो रूट और जैक क्राउली ने भी अर्धशतक जमाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ