Queen Elizabeth II Funeral: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेस्टमिंस्टर हॉल लंदन का किया दौरा, महारानी को दी श्रद्धांजलि

Queen Elizabeth II Funeral

Queen Elizabeth II Funeral

Queen Elizabeth II Funeral: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार शाम वेस्टमिंस्टर हॉल लंदन का दौरा किया। यहां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा है। राष्ट्रपति ने अपनी ओर से और भारत के लोगों की ओर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) को कल अंतिम विदाई दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

महारानी एलिजाबेथ द्वितिय का कल वेस्टमिंस्टर एबे में अंतिम संस्कार (Queen Elizabeth II Funeral) किया जाएगा। दुनियाभर के कई बड़े नेता और यूरोपीय शाही परिवारों के सदस्य महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ब्रिटेन पहुंच रहे हैं। आज सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितिय के अंतिम विदाई देने के लिए लंदन पहुंची थी।

बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के करीब 2000 से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे। जिनमें कई देशों के राष्ट्र प्रमुख, राज परिवार के सदस्य, राजनेता, उद्योगपति और दूसरे क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल हैं। गौरतलब है कि 8 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को 96 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह करीब 70 साल तक ब्रिटेन की महारानी के पद पर बनी रहीं। कड़ाके की ठंड के बावजूद महरानी के अंतिम दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ