IND vs ENG: एजबेस्टन में बूम-बूम Bumrah का दिखेगा जलवा, टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी

Jasprit Bumrah: एजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे।

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गुड न्यूज यह है कि जसप्रीत बुमराह एजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट ने इस बात की जानकारी दी है। माना जा रहा था कि वर्कलोड के चलते बुमराह को दूसरे टेस्ट में आराम दिया जा सकता है। हालांकि, पहले टेस्ट में मिली हार की वजह से टीम मैनेजमेंट ने बुमराह को एजबेस्टन में खिलाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

बुमराह होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा

जसप्रीत बुमराह एजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे। भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत करते हुए बताया कि बुमराह दूसरे टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ” बुमराह खेलने के लिए तैयार हैं। जैसा मैंने पहले कहा था कि हम उन्हें कैसे मैनेज कर पाएंगे यह हमको देखना है। अगर हमें लगेगा कि उन्हें प्लेइंग 11 का हिस्सा होना चाहिए, तो इस पर हम आखिरी मिनट में फैसला लेंगे। हालांकि, हम पिच को लेकर अभी बातचीत कर रहे हैं। बुमराह को हमने कल और आज ट्रेनिंग करते हुए देखा। ऐसा नहीं है कि वह खेलने के लिए फिट नहीं हैं, लेकिन हमको चीजों को ठीक तरह से मैनेज करना है ताकि हम बुमराह का सही तरह से इस्तेमाल कर पाएं।”

विज्ञापन

एजबेस्टन में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

टीम इंडिया का रिकॉर्ड एजबेस्टन में बेहद शर्मनाक रहा है। यह मैदान भारतीय टीम को बिल्कुल भी रास नहीं आता है। एजबेस्टन में टीम इंडिया आजतक कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है। जीत तो छोड़िए टीम इंडिया ने आखिरी टेस्ट मैच साल 1986 में ड्रॉ कराया था। इस ग्राउंड पर भारतीय टीम ने अब तक कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। यानी एजबेस्टन में जीत का परचम लहराना टीम इंडिया के लिए अभी भी एक सपना है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पांच शतक लगाने के बावजूद टीम इंडिया को हेडिंग्ले में शर्मसार होना पड़ा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ