---विज्ञापन---

Bihar News: विजय सिन्हा होंगे भाजपा बिहार विधानमंडल के नेता, सम्राट चौधरी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष

सौरभ कुमार, पटना: विजय सिन्हा भाजपा बिहार विधानमंडल के नेता चुने गये हैं। वहीं, सम्राट चौधरी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष होंगे। इससे पहले भाजपा के सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए थे। इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि आप (भाजपा विधायक) सब भाग रहे हैं? अगर आप मेरे खिलाफ बातें करेंगे तो […]

सौरभ कुमार, पटना: विजय सिन्हा भाजपा बिहार विधानमंडल के नेता चुने गये हैं। वहीं, सम्राट चौधरी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष होंगे। इससे पहले भाजपा के सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए थे। इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि आप (भाजपा विधायक) सब भाग रहे हैं? अगर आप मेरे खिलाफ बातें करेंगे तो ही आपको अपनी पार्टी में पद मिलेगा। आप सभी को अपने वरिष्ठ आकाओं से आदेश मिला होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सच सुनना नहीं चाहते हैं, इसलिए सदन से वॉक आउट कर गए।

अभी पढ़ें Maharashtra: स्कूल में खिचड़ी खाने से फूड पॉइजनिंग, आठ छात्र बीमार और दो की मौत

---विज्ञापन---

इससे पहले बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार सरकार ने फ्लोर टेस्ट में विश्वासमत हासिल किया था। विधानसभा में सीएम नीतीश ने बिना नाम लिए ही पीएम मोदी की नीतियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो केंद्र में आए हैं वे काम नहीं सिर्फ प्रचार करते हैं। हर घर जल योजना को लेकर किस प्रकार से केंद्र सरकार ने बिहार सरकार को प्रलोभन देकर योजना को अपनी उपलब्धि बताने की कोशिश की उसका भी नीतीश ने जिक्र किया। नीतीश ने आरसीपी सिंह का नाम लिए बिना उन पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाया। साथ ही 2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान को आगे कर भाजपा ने जो जदयू के खिलाफ साजिश रची उसका भी नीतीश ने सदन में जिक्र किया।

अभी पढ़ें सीएम योगी ने की श्रीराम जन्मभूमि कारिडोर की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

---विज्ञापन---

विधानसभा में तेजस्वी यादव ने कहा था कि समाजवादी विचारधारा के लोग हैं। हम लोगों के खेत में आप फसल उगाने का सोच रहे हैं, तो ऐसा नहीं होने देंगे। हमारी पार्टी पुरखों की है, हमारे पास ही रहेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता जाने से भाजपा बेचैन है। हम भाजपाइयों से जानना चाहते हैं कि ऐसा कौन सा तिलिस्म है, जो ये सत्ता पर रहते हैं तो मंगल राज रहता है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 24, 2022 07:07 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola