Maharashtra: स्कूल में खिचड़ी खाने से फूड पॉइजनिंग, आठ छात्र बीमार और दो की मौत
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

नाशिक: नाशिक के इगतपुरी में मतिमंद आश्रम स्कूल के छात्रों को खिचड़ी खाने से फूड पॉइजनिंग हो गई। इससे आठ छात्र बीमार हो गए और दो छात्रों (दिव्यांग) की मौत हो गई। इसके अलावा बीमार दो छात्र अभी अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात स्कूल में खिचड़ी खाने से 8 छात्रों ने उल्टी और बैचैनी की शिकायत की।
Nashik, Maharashtra | Two specially-abled students of a government residential school passed away today after they fell ill. A total of 4 students were admitted to the hospital: SP Nashik
The students fell ill after allegedly consuming food at the school.
— ANI (@ANI) August 24, 2022
छात्रों को इगतपुरी के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान हर्षल भोइर, मोहम्मद शेख, को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं, दो छात्रों प्रथमेश नीलेश बुवा और देवेंद्र कुरुंगे का नाशिक जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
मामले की सूचना पाकर स्कूल में पुलिस व स्थानीय प्रशासन पहुंचा। छात्रों ने जो खिचड़ी खाई थी उसके नमूने एकत्र किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार बच्चों ने पेट खराब, उल्टी की शिकायत की थी। बीमार अन्य बच्चों की हालत स्थिर है। स्कूल प्रशासन, खाना बनाने वाले लोगों व परिजनों का बयान लेकर मामले में आगे की जांच की जा रही है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: