Chaitra Navratri 2026: वर्ष में 4 बार आती है नवरात्रि, कब से है चैत्र नवदुर्गा पर्व, क्या है सभी में अंतर? जानें

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की पूजा के लिए नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. साल भर में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है. दो बार गुप्त नवरात्रि होती है और दो बार सामान्य नवरात्रि मनाई जाती है.

Chaitra Navratri 2026

Photo Credit- News24GFX

Chaitra Navratri 2026: देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. इनमें से चैत्र और आश्विन नवरात्रि प्रसिद्ध है जबकि, माघ और आषाढ़ नवरात्रि लोगों के बीच प्रसिद्ध नहीं है. माघ और आषाढ़ की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि के नाम से जानते हैं. यह गोपनीय साधनाओं और तांत्रिक क्रियाओं के लिए खास होती है. इन दोनों में कई अंतर हैं. सामान्य नवरात्रि में सात्विक और तांत्रिक पूजा होती है जबकि, गुप्त नवरात्रि में सिर्फ तांत्रिक पूजा की जाती है. गुप्त नवरात्रि में अपनी साधना को गुप्त रखना होता है.

विज्ञापन

कब से है चैत्र नवरात्रि?

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होती है. यह तिथि इस साल 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर शुरू हो रही है. इसका समापन अगले दिन 20 मार्च को सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च 2026, दिन गुरवार को होगा. वहीं इसका समापन 27 मार्च को होगा. 27 मार्च को राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा.

विज्ञापन

माघ गुप्त नवरात्रि

माघ महीने की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि के रूप में मनाया जाता है. यह साल की पहली नवरात्रि होती है. माघ गुप्त नवरात्रि जनवरी या फरवरी में आती है. यह नवरात्रि तांत्रिक साधना और देवी उपासना के लिए खास होती है.

विज्ञापन

चैत्र नवरात्रि

विज्ञापन

हिंदू कैलेंडर के पहले महीने यानी चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि मनाई जाती है. यह मार्च और अप्रैल में मनाई जाती है. चैत्र नवरात्रि के साथ ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है. चैत्र नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है.

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

विज्ञापन

जून और जुलाई महीने में आषाढ़ माह में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है. यह साल की तीसरी नवरात्रि होती है और दूसरी गुप्त नवरात्रि होती है. यह गुप्त नवरात्रि तंत्र साधना, विशेष मंत्र और महाविद्याओं की पूजा के लिए खास होती है.

शारदीय नवरात्रि

विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि आश्विन माह में आती है. यह सितंबर और अक्टूबर में मनाई जाती है. यह नवरात्रि गृहस्थ लोग मनाते हैं. शारदीय नवरात्रि के बाद दशहरा यानी विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ