Team India News: बीसीसीआई में सभी खिलाड़ियों के लिए एक निर्देश जारी किया है। बीसीसीआई ने निर्देश दिया है कि जो खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए नहीं खेल रहे हैं, वो अब घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेंगे। बीसीसीआई ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को छूट दी है। बीसीसीआई ने ये फैसला खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस को बनाए रखने के लिए किया है। सीनियर सेलेक्शन कमेटी, जोनल सेलेक्शन कमेटी के स्थान पर दिलीप ट्रॉफी के लिए टीम का चुनाव करेगी।
बीसीसीआई की तरफ से आया ये निर्देश
बीसीसीआई ने ये साफ किया है कि टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी अगस्त में एक या दो दिलीप ट्रॉफी के मैच जरूर खेलें ताकि बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से उनकी तैयारी के बारे में पता चल सके। बीसीसीआई के सूत्र ने ये भी बताया है कि कोई जोनल सेलेक्शन कमेटी दिलीप ट्रॉफी के खिलाड़ियों का चयन नहीं करेगी। दिलीप ट्रॉफी के लिए टीमों का चयन अब से केवल राष्ट्रीय चयन समिति ही करेगी। इसमे सभी टेस्ट टीम के दावेदारों का चयन होगा। हालांकि इसमें विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा को छूट दी गई है।
बीसीसीआई का है ये प्लान
बीसीसीआई का मानना है कि इससे खिलाड़ी हमेशा तैयार रह सकेंगे। सीनियर खिलाड़ियों को हालांकि छूट दी गई है, ताकि वो अपना वर्कलोड मैनेज कर सकें। बीसीसीआई रेड बॉल क्रिकेट के लिए खिलाड़ियों का पूल तैयार करना चाह रही है।
बता दें कि इससे पहले घरेलू क्रिकेट ना खेलने की वजह से इस साल की शुरुआत में ही ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था। बीसीसीआई ने इन खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में खेलने को कहा था, लेकिन उन्होंने ने इसे नजरअंदाज कर दिया था।
ये भी पढ़ें:- अमित मिश्रा ने विराट कोहली से बंद कर दी थी बातचीत, रोहित शर्मा के लिए कही दिल जीतने वाली बात
ये भी पढ़ें:- Video: श्रीलंका दौरे पर कौन ले सकता है रोहित शर्मा की जगह, सामने आए ये 5 बड़े नाम
संबंधित खबरें
जेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
13 mins agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
43 mins ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 hrs agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 hrs ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
8 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
17 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं...' SIR विवाद के बीच जज भुइंया का बयान
18 hrs agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
19 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines