Free Fire MAX का सितंबर 2025 का बूयाह पास लीक! गन स्किन्स समेत अलग-अलग इनाम पाने का मौका
Free Fire MAX में बूयाह पास हर महीने आता है और शानदार चीजें इसमें होती हैं। गन स्किन, बंडल्स और अन्य आयटम्स सितंबर 2025 के पास में आएंगे और लीक हुए इनामों की जानकारी यहां है।
Booyah Pass (September 2025): Free Fire MAX में हर महीने नया Booyah Pass आता है। इस पास में आपको अलग-अलग तरह के इनाम मिलते हैं। यह आपको खरीदना होता है और फिर जब आप मिशन पूरे कर लेंगे, तो इनाम के तौर पर आपको अलग-अलग आयटम्स मिलेंगे। सभी के मन में उत्साह होता है कि अगले पास में क्या-क्या आएगा। आइए सितंबर 2025 के बूयाह पास में इनाम के तौर पर क्या-क्या आने वाला है।
Free Fire MAX के सितंबर 2025 के बूयाह पास के इनाम लीक!
फ्री फायर मैक्स का अगले महीने का पास रेगिस्तान की थीम पर आने वाला है। इससे जुड़े अलग-अलग इनाम आपको देखने को मिलेंगे। कुछ यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पेज ने सितंबर 2025 के पास से जुड़ी जानकारी लीक कर दी है। आपको फीमेल कैरेक्टर बंडल और मेल कैरेक्टर बंडल मिलेगा। हमेशा की तरह बैकपैक, ग्रेनेड और सर्फबोर्ड जैसी चीजें भी यहां दिखने वाली है। आइए लेवल और उनके मिलने वाले इनामों पर नजर डालते हैं:
विज्ञापन
लेवल
इनाम
लेवल 1
एक फीमेल कैरेक्टर बंडल, जिसके साथ एलिमिनेशन और नॉकआउट इफेक्ट होगा
लेवल 10
पेट (मुफ्त पास के साथ)
लेवल 20
फायर एनिमेशन के साथ मॉन्स्टर ट्रक स्किन
लेवल 30
लूट बॉक्स स्किन
लेवल 40
सर्फबोर्ड स्किन
लेवल 50
Kar98k स्किन, जिससे रेंज डबल हो जाएगी
लेवल 70
बैकपैक स्किन
लेवल 80
ग्रेनेड स्किन
लेवल 90
नई ग्लू वॉल स्किन
लेवल 100
मुख्य मेल बंडल, जिसमें एनिमेशन और नॉकआउट इफेक्ट भी है
(नोट: यह चीज इंटरनेट पर लीक हुई है और संभव है कि जब पास आए, तो थोड़ा बदलाव देखने को मिले।)
बूयाह पास को बहुत पसंद किया जाता है। इसे डायमंड्स खर्च करके खरीदना होता है। पास खरीदने के बाद आपको मिशन नजर आएंगे। अलग-अलग मोड में चीजें करनी हैं और जैसे टास्क पूरे होंगे, वैसे-वैसे लेवल बढ़ती जाएगी। 100 लेवल पर पहुंचने पर आपको खास इनाम मिल जाएंगे। मौजूदा पास सफल रहा है और इसी वजह से अगले वर्जन पर सभी की नजर रहने वाली है।