Xiaomi Upgrade Days Sale 2025: शाओमी ने अपग्रेड डेज सेल की घोषणा कर दी है जिसकी शुरुआत 1 जून 2025 से है। इस सेल में स्मार्टफोन, टैबलेट, ईयरबड्स जैसे प्रोडक्ट पर बंपर छूट दी जाएगी। अगर आपको भी सेल का काफी समय से इंतजार था या आप भी एक शाओमी लवर हैं तो कंपनी की सेल के बारे में विस्तार से जान लीजिए। शानदार डील्स एंड ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। शाओमी अपग्रेड डेज सेल कब तक चलेगी? इस सेल में किस स्मार्टफोन पर छूट है? कौन सा स्मार्ट टीवी, ईयरबड्स, टैबलेट आदि सस्ते में खरीद सकते हैं? आइए विस्तार से जानते हैं।
शाओमी अपग्रेड डेज सेल कब तक चलेगी?
शाओमी की ऑफिशियल घोषणा के मुताबिक 1 जून 2025 से अपग्रेड डेज सेल शुरू होगी। जबकि, 8 जून 2025 तक जारी रहेगी। 8 दिनों तक चलने वाली सेल में ग्राहकों को शानदार डील्स एंड ऑफर्स मिलेंगे। शाओमी अपग्रेड डेज सेल में कई प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त ऑफर्स मिलेंगे जिससे अधिक छूट का फायदा हो सकेगा। प्रसिद्ध फोन से लेकर प्रीमियम सेगमेंट स्मार्टफोन को खरीद सकेंगे। इसके अलावा टीवी, टैबलेट, ईयरबड्स आदि पर छूट मिलेगी।
Xiaomi Upgrade Days: स्मार्टफोन पर भारी छूट
शाओमी अपग्रेड डेज सेल में रेडमी नोट 14 सीरीज, शाओमी 15 सीरीज, रेडमी 14 सी, रेडमी 13 5जी और रेडमी ए4 5जी फोन भारी छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। डील्स के दौरान करीब 7000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का फोन खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
- रेडमी 13 5जी (Redmi 13 5G):- 12,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
- रेडमी ए4 5जी (Redmi A4 5G):- 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
- रेडमी 14सी 5जी (Redmi 14C 5G):- 9,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
- रेडमी ए5 (Redmi A5):- 6,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
- शाओमी 15 (Xiaomi 15):- 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
- शाओमी 15 अल्ट्रा (Xiaomi 15 Ultra):- 99,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
- रेडमी नोट 14 (Redmi Note 14):- 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
- रेडमी नोट 14 प्रो (Redmi Note 14 Pro):- 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
- रेडमी नोट 14 प्रो प्लस (Redmi Note 14 Pro+):- 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Buds, स्मार्ट टीवी से लेकर टैबलेट पर छूट
शाओमी अपग्रेड डेज सेल में कई सारे प्रोडक्ट्स छूट के साथ उपलब्ध हो सकते हैं। स्मार्टफोन के अलावा आप रेडमी बड्स 6 को केवल 2,999 रुपये में खरीद सकेंगे। अगर पावर बैंक खरीदना चाहते हैं तो शाओमी पावर बैंक 4आई 10के को सिर्फ 1,199 रुपये में खरीद सकेंगे। रेडमी वॉच मूव की कीमत 1,999 रुपये, Xiaomi QLED TV Series की कीमत 13,999 रुपये, शाओमी पैड 7 टैबलेट की कीमत 26,999 रुपये और Xiaomi 4K TV Series को सिर्फ 24,499 रुपये की कीमत में खरीद सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Samsung के जबरदस्त फोन पर 48000 रुपये की छूट, जल्दी से लपक लें Deal
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
16 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
19 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
20 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
21 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
23 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines