---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

‘LinkedIn’ को टक्कर देगा एलन मस्क का ‘X’, कंपनी ने पेश किया ये खास फीचर

X Job Hiring Feature: एलन मस्क जब से ट्विटर को अपने नाम किया है, तब से लगातार उसमें नए-नए बदलाव किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी एक बाद एक खास फीचर्स भी लॉन्च कर रही है। इसी बीच एलन मस्क का एक्स ने लिंक्डइन को टक्कर देने के लिए ‘जॉब हायरिंग फीचर’ (बेटा […]

---विज्ञापन---

X Job Hiring Feature: एलन मस्क जब से ट्विटर को अपने नाम किया है, तब से लगातार उसमें नए-नए बदलाव किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी एक बाद एक खास फीचर्स भी लॉन्च कर रही है। इसी बीच एलन मस्क का एक्स ने लिंक्डइन को टक्कर देने के लिए ‘जॉब हायरिंग फीचर’ (बेटा वर्जन) को लॉन्च किया है। इस फीचर की खासियत ये है कि अब माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर भी जॉब हायरिंग की पोस्ट की जा सकती है। दरअस अब, कंपनियों को एक्स हायरिंग बीटा पर प्रदर्शित जॉब के लिए उम्मीदवारों को ढूंढने में मदद करेगी।

कंपनी ने किया ट्वीट

कंपनी ने इस ट्रायल वर्जन के बारे में X.com पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है, “X हायरिंग बीटा का शुरुआती एक्सेस हासिल करें जो कि केवल वैरिफाइड संस्थानों के लिए है। अपने सबसे महत्वपूर्ण पदों के लिए विज्ञापन डालें और बगैर किसी हस्तक्षेप के लाखों उम्मीदवारों तक पहुंचें।

---विज्ञापन---

नौकरी का विज्ञापन पोस्ट करने के लिए कंपनियों को करना होगा आवेदन

जो भी कंपनियां इस फीचर का लाभ उठाना चाहेंगे उन्हें इसके लिए साइन करना होगा। इसके बाद X.com उनकी पात्रता को देखेगा और अगर वह X पर वेरिफाइड कंपनी है तो उनके अकाउंट पर हायरिंग फीचर चालू कर देगा। कंपनी ने ये भी बताया कि यह फीचर कैसे काम करेगा।कंपनी द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि एक कंपनी के X अकाउंट पर किस तरह शुरुआत में ही नौकरी का विज्ञापन दिया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः पार्टनर तो नहीं दी, लेकिन लाखों लूट लिए Dating App ने; आप भी संभलकर करें इस्तेमाल

वीचैट ऐप से प्रभावित हैं मस्क

एलन मस्क पहले ही कह चुके हैं कि वह वीचैट ऐप से काफी प्रभावित है। उनका कहना है कि यूजर्स को हम एक ऐसा प्लेटफार्म देना चाहते हैं, जहां सभी काम किया जा सके। अब, इसी लक्ष्य को पूरा करने की मकसद से हायरिंग बीटा फीचर को लाया गया है।

First published on: Aug 27, 2023 10:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola