क्या AI इंसान की जान ले सकता है? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी के CEO ने चेतावनियों पर लगाई मुहर

Artificial Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे और नुकसान को लेकर अक्सर बातें होती हैं, लेकिन क्या एआई इतना खतरनाक हो सकता है कि वो इंसान की भी जान ले ले? एआई कंपनी एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने इसको लेकर अपनी अहम राय रखी है.

AI

AI Generated Image

Could AI kill Humans: थ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने कंपनी के पुराने रिसर्चर जैकब कॉक्सन की कुछ चेतावनियों से सहमति जताई है, जिन्होंने हाल ही में वार्न किया था कि तेज़ी से एडवांस कर रहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आखिरकार इंसानियत के लिए एक गंभीर खतरा बन सकता है.

विज्ञापन

खतरे की चेतावनी से सहमत

‘सीएनएन’ के एंडरसन कूपर से बात करते हुए, अमोदेई ने कहा कि वो कॉक्सन से ‘असहमति से ज़्यादा’ सहमत हैं. हालांकि, उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि नतीजा पहले से तय नहीं होता है और अगर AI इंडस्ट्री जिम्मेदार फैसले लेती है तो रिस्क कम रह सकते हैं.

विज्ञापन

कॉक्सन ने कहा है कि उन्होंने एंथ्रोपिक और OpenAI दोनों में रिसर्च करने में वक्त बिताया था. उन्होंने हाल ही में अपनी पोस्ट छोड़ दी और इंडस्ट्री की तेजी से पावरफुलल AI सिस्टम बनाने की होड़ की आलोचना की. उन्होंने तर्क दिया कि कंपनियां सुरक्षा के बजाय टेक्नोलॉजिकल कॉम्पिटिशन को प्रायोरिटी दे रही हैं.

‘अलग-अलग रास्ते’ AI का भविष्य तय कर सकते हैं

अमोदेई ने कहा कि खतरनाक AI नतीजों के लिए एक ही संभावना बताना गुमराह करने वाला हो सकता है. इसके बजाय, उनका मानना ​​है कि AI डेवलपमेंट के अलग-अलग रास्तों को समझने पर ध्यान देना चाहिए. एंथ्रोपिक चीफ के मुताबिक, जिम्मेदार फैसले, टेक्नोलॉजी कंपनियों के बीच सहयोग और मजबूत सुरक्षा उपाय खतरनाक नतीजों की संभावना को काफी कम कर सकते हैं. साथ ही, बिना पूरी सावधानी के बहुत तेजी से आगे बढ़ने से जोखिम बढ़ सकते हैं. अमोदेई ने यह भी तर्क दिया कि इंडस्ट्री को फ्रंटियर AI डेवलपमेंट के धीमे पहलुओं पर विचार करने की जरूरत है, साथ ही ये भी एनश्योर करना होगा कि पावरफुल टेक्नोलॉजी गैर-जिम्मेदार हाथों में न पड़ें.

विज्ञापन

कॉक्सन ने सुपरह्यूमन AI की चेतावनी दी है

कॉक्सन ने चेतावनी दी है कि एडवांस्ड AI जल्द ही इंसानी काबिलियत से परे काम करने में सक्षम हो सकता है, जिसमें एडवांस्ड हैकिंग और पूरी इंडस्ट्री को तेज़ी से बदलना शामिल है. उनका मानना ​​है कि ऐसे सिस्टम काफ़ी असर और रिसोर्स जमा कर सकते हैं.

ऑल्टमैन और मस्क ने सावधानी का समर्थन किया

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने अमोदेई की ज्यादा सावधानी बरतने की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि फ्रंटियर AI डेवलपमेंट को ज़िम्मेदारी से आगे बढ़ाने की ज़रूरत है. उन्होंने AI सिस्टम का मूल्यांकन करने के लिए इंडिपेंडेंट इवैल्यूएटर के पास काफी एक्सेस होने के विचार का भी समर्थन किया. टेस्ला और xAI के फ़ाउंडर एलन मस्क ने भी इसी तरह अमोदेई की बात का समर्थन किया, और बस इतना कहा कि ‘डारियो सही हैं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ