---विज्ञापन---

Samsung Galaxy S26 FE भारत में लॉन्च, 7 साल के अपडेट और 50MP कैमरा के साथ मिले ये फीचर्स, इतनी है कीमत

Samsung ने भारत में Galaxy S26 FE लॉन्च कर दिया है. इस फोन में 50MP कैमरा, Exynos 2500, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Galaxy AI जैसे फीचर्स मिलते हैं. खास बात है कि कंपनी 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.

---विज्ञापन---

Samsung ने भारत में Galaxy S26 FE लॉन्च कर दिया है. यह फोन कंपनी की Galaxy S26 सीरीज का नया FE मॉडल है, जिसमें फ्लैगशिप जैसे कैमरा फीचर्स, Galaxy AI और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए दमदार परफॉर्मेंस पर फोकस किया गया है. फोन में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Exynos 2500 प्रोसेसर और 4,900mAh की बैटरी दी गई है. इसके अलावा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और Samsung का नया One UI 9 सॉफ्टवेयर भी मिलता है.

Samsung Galaxy S26 FE की कितन है कीमत?

भारत में Samsung Galaxy S26 FE के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है. फोन को Pistachio, Blueberry और Graphite कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. यानी कंपनी ने इस बार FE मॉडल में सिर्फ फीचर्स ही नहीं, बल्कि डिजाइन के लिए भी अलग-अलग कलर ऑप्शन दिए हैं.

---विज्ञापन---

पुराने फोन पर मिलेगा 8,000 रुपये तक का बोनस

लॉन्च ऑफर के तहत पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 8,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस मिल सकता है. इसके अलावा चुनिंदा NBFC पार्टनर्स के साथ 30 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है. इस विकल्प के साथ 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त अपग्रेड बोनस मिल सकता है.

बैंक कार्ड से भी मिल सकता है कैशबैक

Samsung Galaxy S26 FE खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक और ऑफर प्रमुख बैंक कार्ड पर 7,000 रुपये तक का कैशबैक है. इसके साथ 12 महीने की नो-कॉस्ट बैंक EMI का विकल्प भी उपलब्ध है. हालांकि, इन ऑफर्स की शर्तें संबंधित बैंक या NBFC पार्टनर पर निर्भर करेंगी.

---विज्ञापन---

Samsung Galaxy S26 FE के स्पेसिफिकेशन

6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले

Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद नजर आते हैं. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,900 निट्स तक है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन को देखने में मदद मिलती है.

50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

कैमरा की बात करें तो फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का वाइड कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है. टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

---विज्ञापन---

Galaxy AI के साथ One UI 9

सॉफ्टवेयर के मामले में Galaxy S26 FE Android 17 पर बेस्ड One UI 9 पर चलता है. Samsung के मुताबिक, इसमें नए context-aware Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को ज्यादा आसान बनाने के लिए काम करते हैं. फोन में अपडेटेड Now Brief भी है, जो यूजर के लिए पर्सनलाइज्ड जानकारी दिखाता है.

क्या है Now Brief?

Now Brief में कस्टमाइज किए जा सकने वाले ब्रीफिंग कार्ड, मौसम से जुड़ी जानकारी और वेलनेस इनसाइट्स मिलती हैं. यूजर एक साधारण प्रॉम्प्ट की मदद से अपने खुद के कार्ड भी बना सकते हैं. Samsung के मुताबिक, Now Brief चुनिंदा थर्ड-पार्टी ऐप्स और नोटिफिकेशन के साथ contextual suggestions भी दे सकता है. इसके लिए Nudge फीचर का इस्तेमाल किया जाता है.

---विज्ञापन---

Exynos 2500 प्रोसेसर से लैस है फोन

परफॉर्मेंस के लिए Galaxy S26 FE में Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 3nm प्रोसेस पर बनाया गया है. कनेक्टिविटी के लिए फोन 5G, LTE, Wi-Fi 6E, Wi-Fi Direct और Bluetooth 5.4 सपोर्ट करता है. इससे रोजमर्रा के कामों के साथ तेज कनेक्टिविटी की जरूरत वाले यूजर्स को भी फायदा मिलेगा.

4,900mAh बैटरी और 45W चार्जिंग

फोन में 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है. Samsung का दावा है कि 45W एडाप्टर के साथ फोन करीब 30 मिनट में 69 फीसदी तक चार्ज हो सकता है. इसके अलावा इसमें 15W फास्ट वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare का सपोर्ट भी दिया गया है.

---विज्ञापन---

7 साल तक मिलेगा सॉफ्टवेयर सपोर्ट

Samsung Galaxy S26 FE के साथ लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने का वादा कर रही है. कंपनी के मुताबिक, ग्लोबल लॉन्च की तारीख से फोन को 7 जेनरेशन तक OS अपग्रेड और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह एक अहम फीचर हो सकता है.

ये भी पढे़ं- iPhone Duo vs Samsung Galaxy Z Fold8: कीमत में 1.20 लाख का फर्क; कैमरा, बैटरी और फीचर्स में कौन किस पर भारी?

---विज्ञापन---

Source- Samsung

First published on: Sep 14, 2026 03:32 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola