Siri की आवाज सुन-सुनकर हो गए बोर? iPhone में ऐसे बदलें Voice और उसकी भाषा

iPhone में Siri की वही पुरानी आवाज सुनकर हो गए हैं बोर? Apple का एक आसान फीचर आपकी परेशानी दूर कर सकता है. बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के आप Siri की आवाज और भाषा दोनों बदल सकते हैं. जानिए कैसे?

iPhone Siri

iPhone में Siri की भाषा और आवाज बदलने का तरीका बहुत आसान हा.

विज्ञापन

अगर आप लंबे समय से iPhone इस्तेमाल कर रहे है और हर बार Siri की वही आवाज सुनकर बोर हो चुके हैं, तो अब इसे बदलना काफी आसान है. Apple iPhone Siri की आवाज बदलने के साथ-साथ उसकी भाषा बदलने का भी विकल्प देता है. इसके लि आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है. iPhone की सेटिंग्स में जाकर कुछ आसान स्टेप्स के जरिए आप Siri को अपन पसंद की आवाज और भाषा में इस्तेमाल कर सकते हैं.

ऐस बदले Siri की आवाज

Siri की आवाज बदलने के लिए सबसे पहले अपने iPhone में Settings ऐप खोलें. इसके बाद नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और Siri या Apple Intelligence & Siri वाले ऑप्शन पर टैप करें. आपके iPhone में मौजूद iOS वर्जन के हिसाब से इस ऑप्शन का नाम थोड़ा अलग हो सकता है.

विज्ञापन

Siri की सेटिंग्स में जाने के बाद आपको कई विकल्प दिखाई देंगे. यहां Voice या Siri Voice नाम का ऑप्शन खोजें और उस पर टैप करें. इसके बाद Siri की आवाज से जुड़ी सेटिंग आपके सामने खुल जाएगी.

Siri Voice के अंदर आपको अलग-अलग आवाज के विकल्प मिल सकते हैं. आप अपनी पसंद के हिसाब से इनमें से किसी भी Voice को चुन सकते हैं. कुछ Voice में अलग-अलग Variety या Accent का विकल्प भी मिलता है। आपको जो आवाज पसंद आए, उस पर टैप करके उसे सिलेक्ट कर दें.

नई Voice डाउनलोड होने में लग सकता है समय

कुछ मामलों में iPhone को चुनी गई नई Siri Voice को डाउनलोड करना पड़ सकता है. इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी. डाउनलोड पूरा होने के बाद Siri आपके सवालों का जवाब नई चुनी हुई आवाज में देने लगेगी. इसके बाद जब भी आप Siri का इस्तेमाल करेंगे, आपको वही नई Voice सुनाई देगी.

विज्ञापन

ऐसे बदलें Siri की Language 

अगर आप Siri को किसी दूसरी भाषा में इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसकी भाषा भी बदली जा सकती है. इसके लिए Settings > Siri/Apple Intelligence & Siri > Language में जाएं. यहां आपको उपलब्ध भाषाओं की लिस्ट दिखाई देगी. अपनी पसंद की भाषा चुनते ही Siri की Language सेटिंग बदल जाएगी.

हर भाषा में सभी Voice उपलब्ध नहीं

यहां एक बात ध्यान रखना जरूरी है कि हर भाषा और Voice हर देश में उपलब्ध हो, यह जरूरी नहीं है. इसलिए अगर किसी खास भाषा या आवाज का विकल्प आपके iPhone में दिखाई नहीं दे रहा है, तो इसका कारण उसकी उपलब्धता हो सकता है.

विज्ञापन

ध्यान देने वाली बात है…अगर आपको लगता है कि Siri की आवाज बदलने से iPhone की दूसरी आवाजों पर भी असर पड़ेगा, तो ऐसा नहीं है. Siri Voice बदलने का असर सिर्फ Siri के बोलने पर होता है. आपके iPhone की रिंगटोन, नोटिफिकेशन साउंड, म्यूजिक और बाकी ऑडियो पहले की तरह ही रहेंगे.

Siri Voice का ऑप्शन नहीं दिख रहा तो क्या करें?

अगर आपके फोन में Siri Voice का ऑप्शन दिखाई नहीं दे रहा है तो सबसे पहले फोन का iOS वर्जन चेक करें. कई बार पुराने iOS वर्जन की वजह से कुछ नए फीचर्स दिखाई नहीं देते. ऐसे में iPhone को उपलब्ध लेटेस्ट iOS अपडेट पर अपडेट करने के बाद दोबारा Siri की Settings चेक की जा सकती है.

विज्ञापन

Source- Apple Support

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ