---विज्ञापन---

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आज से शुरू होगी बुकिंग, जानें टाइम, ऑफर्स और कहां से करें प्री-ऑर्डर

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max खरीदने का इंतजार खत्म हो गया है. भारत में आज से दोनों मॉडल्स के प्री-ऑर्डर शुरू होंगे. जानें कीमत, बैंक ऑफर, EMI, एक्सचेंज और iPhone Duo की बुकिंग कब शुरू होगी.

---विज्ञापन---

Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आज बड़ा दिन है. कंपनी भारत में आय यानी 12 सितंबर से दोनों नए iPhone मॉडल्स का प्री-ऑर्डर शुरू करने जा रही है. खास बात ये है कि बुकिंग शाम 5.30 बजे से शुरू होगी. वहीं दोनों फोन की बिक्री 18 सिंतबर से शुरू होगी. Apple ने इस बार iPhone 18 Pro सीरीज के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo भी पेश किया है, लेकिन उसके लिए ग्राहकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा.

iPhone 18 Pro और Pro Max की बुकिंग कितने बजे शुरू होगी?

भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के प्री-ऑर्डर आज 12 सितंबर को शाम 5:30 बजे से शुरू होंगे. Apple ने कंफर्म किया है कि दोनों फोन 18 सितंबर से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे.

---विज्ञापन---

iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है, जबकि iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये रखी गई है. दोनों मॉडल्स में 256GB से लेकर 2TB तक के स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे.

iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत

Image Credit-News24

किन रंगों में मिलेंगे नए iPhone?

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को चार कलर ऑप्शन में पेश किया है. इनमें Black, Silver, Glacier और नया Burgundy कलर शामिल है. ऐसे में इस बार Burgundy कलर उन ग्राहकों के लिए खास आकर्षण हो सकता है जो कुछ अलग शेड वाला iPhone लेना चाहते हैं.

---विज्ञापन---
Image Credit-Apple

प्री-ऑर्डर पर क्या मिलेंगे ऑफर्स?

Apple ने नए iPhone मॉडल्स पर बैंक ऑफर, EMI और एक्सचेंज का विकल्प भी दिया है. उपलब्ध ऑफर्स में शामिल हैं-

  • American Express, Axis Bank और ICICI Bank कार्ड पर इंस्टेंट कैशबैक.
  • iPhone 18 Pro के लिए 6 महीने की No Cost EMI 26,316 रुपये प्रति महीने से शुरू होगी.
  • iPhone 18 Pro Max की No Cost EMI 28,817 रुपये प्रति महीने से शुरू होगी.
  • EMI में इंस्टेंट कैशबैक भी शामिल है.
  • iPhone 13 या उसके बाद के मॉडल को एक्सचेंज करने पर 21,000 रुपये से 81,500 रुपये तक का क्रेडिट मिल सकता है.

iPhone 18 Pro को कहां से कर सकते हैं प्री-ऑर्डर?

ग्राहक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को Apple के ऑनलाइन स्टोरी और Apple Store ऐप के जरिए प्री-ऑर्डर कर सकेंगे. इसके अलावा कंपनी के प्रमुख रिटेल और ई-कॉमर्स पार्टनर्स के जरिए भी फोन की बुकिंग की जा सकेगी.

---विज्ञापन---

वहीं Amazon, Flipkart, Lotus Electronics और Vijay Sales से भी ये फोन बुक किए जा सकते हैं. ऑफलाइन खरीदारी पसंद करने वाले ग्राहक Apple Store और दूसरे अधिकृत रिटेलर्स पर भी उपलब्धता चेक कर सकते हैं.

iPhone 18 Pro की प्री-बुकिंग कैसे करें?

अगर आप आज ही फोन बुक करने वाले हैं तो 5.30 बजे से पहले अपना मॉडल, कलर और स्टोरेज तय कर लेना बेहतर होगा. प्री-ऑर्डर की सामान्य प्रक्रिया इस तरह होगी-

---विज्ञापन---
  • Apple के ऑनलाइन स्टोर या अपनी पसंद के रिटेलर की वेबसाइट पर जाएं.
  • iPhone 18 Pro या iPhone 18 Pro Max चुनें.
  • अपनी पसंद का कलर और स्टोरेज वेरिएंट चुनें.
  • पेमेंट, कैशबैक, EMI और एक्सचेंज ऑप्शन चेक करें.
  • डिलीवरी से जुड़ी जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • पेमेंट पूरा करें या संबंधित रिटेलर की प्री-ऑर्डर प्रक्रिया पूरी करें.

iPhone Duo की बुकिंग के लिए कब तक करना होगा इंतजार?

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo भी लॉन्च किया है. हालांकि iPhone Duo आज शुरू होने वाली प्री-ऑप्डर विंडो का हिस्सा नहीं है. Apple के मुताबिक, भारत में iPhone Duo के प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे से शुरू होंगे. इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी. भारत में iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है.

यानी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max खरीदने वालों को इसी महीने फोन मिल जाएगा, जबकि Apple का पहला फोल्डेबल iPhone खरीदने वालों को अक्टूबर तक इंतजार करना पड़ेगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च, जानें कब शुरू होगी प्री-बुकिंग और बिक्री समेत बाकी जानकारी

First published on: Sep 12, 2026 12:15 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के भोपाल की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola