WhatsApp Tips and Tricks 2023: दुनियाभर में इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप काफी मश्हूर है। इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। ये ही कारण है कि व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए तरह-तरह के फीचर्स और अपडेट्स जारी करता रहता है। इसके अलावा यूजर्स की सूरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी कई फीचर्स जारी करता है।
आज हम आपको उन्हीं कुछ फीचर्स (WhatsApp Tips and Tricks) के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके व्हाट्सएप को सुरक्षित रखने के काम आता है। इन फीचर्स के जरिए आप खुद को फिशिंग, स्कैम के अलावा अन्य तरह के फ्रॉड लिंक से बचा सकते हैं। आइए व्हाट्सएप सुरक्षा फीचर्स (WhatsApp Security Features) के बारे में जानते हैं।
WhatsApp Security Features in Hindi
WhatsApp Two-step verification: व्हाट्सएप पर टू स्टेप वेरिफिकेशन उपलब्ध है। इसके जरिए व्हाट्सएप अकाउंट को तगड़ी सिक्योरिटी मिलती है। इसे एनेबल करने के लिए 6 अंकों का PIN देना होता है। इसकी जरूरत तब पड़ जाती है जब SIM कार्ड चोरी हो जाती है या फोन को एक्सचेंज किया जाता है।
WhatsApp Disappearing Messages: व्हाट्सएप पर डिसैपियरिंग मैसेज की सुविधा भी मिलती है। इसे ऑन करने पर किसी से की गई चैट 24 धंटे में खुद गायब हो सकती है। इसके जरिए दोनों यूजर्स की चैट्स से सारे नए संदेश गायब हो जाते हैं।
WhatsApp Profile Privacy: व्हाट्सएप पर यूजर्स को प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन, ऑनलाइन स्टेटस, अबाउट, स्टेटस आदि जानकारी के लिए फीचर दिया गया है। इसमें यूजर्स ये तय कर सकते हैं कि इन सभी जानकारी को कौन-कौन देख सकते हैं। इसमें ऑनली मी, एवरिवन, कॉन्टेक्ट एक्सपेक्ट आदि ऑप्शन मिलते हैं।
और पढ़िए –Smartphone under 10K: स्मार्टफोन पर जबरदस्त डील्स, 10000 से कम में खरीदने का मौका!
WhatsApp Disappearing Image and Video: व्हाट्सएप पर फोटो और वीडियो के लिए डिसैपियरिंग फीचर उपलब्ध है। इसे वन टाइम सी के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप किसी यूजर को तस्वीर या वीडियो भेजते हैं तो आप एक बार देखें पर क्लिक कर भेज सकते हैं। ऐसे में सामने वाले यूजर के देखने के बाद तस्वीर और वीडियो को फिर से नहीं देख सकेंगे।
WhatsApp Online Privacy: यूजर्स को ऑनलाइन कन्ट्रोल करने का फीचर भी दिया जाता है। इसके जरिए अब आप ऑनलाइन होते हुए भी ऑनलाइन शो नहीं हो सकेंगे। इसमें भी आपको ऑप्शन मिलेंगे जिससे ये तय कर सकेंगे कि कौन-कौन आपको ऑनलाइन देख सकता है और कौन नहीं।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
5 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
8 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines