व्हाट्सएप के चैनल फीचर को जल्द मिल सकता है ये बड़ा अपडेट, फटाफट जान लें डिटेल्स
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Whatsapp New Channel Features Details: व्हाट्सएप ने हाल ही में भारत में इंस्टाग्राम जैसा चैनल फीचर पेश किया है। यह व्हाट्सएप चैनल सोशल मीडिया पर एक अकाउंट की तरह काम करता है जिसे आप अपने किसी भी पसंदीदा चैनल को चुन कर नोटिफिकेशन ऑन कर सकते हैं और उससे जुड़ी हर अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं। यह फीचर आपको उन संगठनों, खेल टीमों, कलाकारों और विचारों से अपडेट प्राप्त करने की अनुमति देती है जिन्हें आप सीधे व्हाट्सएप पर फ़ॉलो करना पसंद करते हैं।
फीचर को रोलआउट करने के बाद अब कंपनी जल्द ही इसमें बड़ा बदलाव करने जा रही है। रिपोर्ट्स का कहना है कि कंपनी इस फीचर को और बेहतर बना रही है। मेटा के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म चैनल निर्माताओं को एंड्रॉइड और iOS पर मौजूद सभी यूजर्स को सीधा जुड़ने का मौका देता है।
वहीं कंपनी ने अब इसमें एक सिक्योरिटी फीचर भी जोड़ा है जिसे हाल ही में WABetaInfo की रिपोर्ट में देखा गया है। बता दें कि ये अपडेट स्थानीय कानूनों को ध्यान में रख कर डिज़ाइन किया गया है, जिसमें प्लेटफ़ॉर्म को कुछ क्षेत्रों में कुछ कंटेंट को बैन करने की सुविधा मिल सकती है। फ़िलहाल ये फीचर कुछ ही बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: